sundarkand
✕

जेठ मास में न करें मां लक्ष्मी को नाराज, भूलकर भी न करें 5 काम

Updated: शुक्रवार, 12 मई 2023 (14:31 IST)
वर्ष 2023 में 6 मई से जेठ/ ज्येष्ठ मास (Jeth month 2023) शुरू हो गया है और हिंदू धर्म में यह महीना बहुत अच्छा माना गया है। आपको बता दें कि 6 मई से शुरू हुआ ज्येष्ठ मास 4 जून 2023 तक जारी रहेगा। इस माह श्रीहरि विष्णु, शिवजी तथा मां गंगा, बजरंगबली, देवी लक्ष्मी तथा सूर्यदेव की पूजा-उपासना का बहुत ज्यादा महत्व है। अत: इन सभी का पूजन करने से जीवन में उत्तम फल प्राप्त होते हैं। 
 
इतना ही नहीं जेठ के महीने में कुछ ऐसे काम हैं, जिन्हें करने से माता लक्ष्मी आप पर नाराज हो सकती हैं और आपको तो पता ही हैं कि मां लक्ष्मी धन की देवी है, जो मनुष्य को हर तरह की सुख-समृद्धि, खुशी, धन, ऐश्वर्य और वैभव देने वाली मानी गई है। अत: इस महीने सावधानिपूर्वक कार्य करना चाहिए। 
 
आइए जानते हैं इस माह कौन-कौन से काम न करें, जिससे कि माता लक्ष्मी आप पर रुष्ट ना हो। 
 
1. जेठ मास में हल्का व सादा भोजन ग्रहण करें, मसालेदार भोजन का सेवन न करें।
 
2. ज्येष्ठ के पूरे महीने में बैंगन, प्याज और लहसुन का सेवन करने से बचें, यह संतान के लिए अच्छा नहीं माना जाता है।
 
3. जेठ माह भीषण गर्मी वाला महीना है, अत: इन दिनों विशेष ध्यान रखें कि घर में पधारे अतिथि या किसी भी प्यासे व्यक्ति को बगैर पानी पिलाए अपने घर से वापस न जाने दें।
 
4. घर की स्त्रियां मां लक्ष्मी का ही रूप मानी जाती है, अत: महिलाओं को चाहिए कि वे अपनी मर्यादा, शील, लज्जा का ध्यान रखें और क्षमा, स्नेह और ममता अपने घर में बनाएं रखें।
 
5. इस माह में परिवार के बड़े पुत्र या पुत्री की शादी करना अच्छा नहीं माना जाता है। अत: जेठ मास में मांगलिक विवाह के कार्य संपन्न न करें। 
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

 

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

गणेश चतुर्थी 2026: गणपति को पांचवें दिन कौन सा भोग लगाएं, प्रसाद चढ़ाएं

बुधादित्य राजयोग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य! कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से मिलेंगे शुभ संकेत

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी: क्या मक्का-मदीना में होगा घोर युद्ध? जानें क्या किया गया है दावा

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर: जानिए कुंडली में क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और भविष्य के संकेत

अगला लेख