dipawali
✕

Masik Durgashtami 2024 : मासिक दुर्गाष्टमी के दिन क्या करें? जानें क्या न करें

Written By WD Feature Desk
Updated: गुरुवार, 18 जनवरी 2024 (13:07 IST)
Durgashtami 2024: धार्मिक शास्त्रों के अनुसार प्रतिमाह आने वाली शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक दुर्गाष्टमी व्रत रखा जाता है। मासिक दुर्गाष्टमी को मास दुर्गाष्टमी के रूप में भी जाना जाता है। जिस तरह मासिक शिवरात्रि होती है, उसी तरह मासिक दुर्गा अष्टमी भी होती है। प्रतिमाह कृष्‍ण पक्ष की अष्टमी को मासिक भैरव अष्टमी या कालाष्टमी और शुक्ल पक्ष की अष्टमी को मासिक दुर्गा अष्टमी कहते हैं। आइए जानते हैं इस दिन क्या न करें और क्या करें- 
 
मासिक दुर्गाष्टमी के दिन क्या-क्या करें : 
 
- किसी माह में आने वाली मासिक दुर्गाष्टमी व्रत के दिन सुबह स्नानादि कार्यों से निवृत्त होकर साफ तथा धुले हुए वस्त्र धारण करें। 
 
- पूजा शुरू करने से पहले घर में स्थित मंदिर को तोरण, मांगलिक पत्र एवं पुष्पों से सजाएं।
 
* एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर देवी दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करें। 
 
* देवी दुर्गा को लाल चुनरी, सिंदूर, अक्षत, लाल पुष्प अर्पित करें। 
 
* इस दिन गंगाजल छिड़के तथा पवित्रता के साथ देवी दुर्गा का पूजन करें। 
 
* धूप, अगरबत्ती एवं दीपक जलाकर माता की आरती उतारें।
 
* माता को मिठाई व फलों का प्रसाद चढ़ाएं। 
 
* दुर्गा चालीसा का पाठ अवश्य करें। 
 
* प्रसाद वितरित करें और छोटी कन्याओं को भोजन करावा के भेंटस्वरूप कुछ सामग्री अथवा दक्षिणा जरूरी ही दें। 
* दिन भर उपवास रखकर दुर्गा मंत्रों का जाप करें। 
 
* मासिक दुर्गाष्टमी के दिन संयम से रहते हुए ब्रह्मचर्य व्रत का पालन करें।
 
मासिक दुर्गाष्टमी पर न करने योग्य कार्य : 
 
- घर की साफ-सफाई करें, घर में गंदगी न पड़ी रहने दें।
 
- क्रोध न करें और ना ही झूठ बोलें। 
 
- पर निंदा न करें।
 
- माता-पिता, सास-ससुर, ननद, बहन-बेटी और गुरु का अपमान न करें।
 
- भोग-विलास की चीजों से दूर रहें।

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ALSO READ: शाकंभरी नवदुर्गा व्रत प्रारंभ, इस नवरात्रि में कैसे करें पूजन, जानें विधि और मंत्र

ALSO READ: श्री शाकंभरी माता की महिमा, पढ़ें पौराणिक कथा

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

06 November Birthday: आपको 6 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 06 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 06 नवंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Narak Chaturdashi 2026: नरक चतुर्दशी पर कब करें पूजा और अभ्यंग स्नान? जानें सटीक शुभ मुहूर्त, पूजन सामग्री, विधि और कथा

Diwali 2026: दिवाली पर लक्ष्मी पूजा का सबसे सटीक शुभ मुहूर्त, नोट करें संपूर्ण पूजन विधि, सामग्री और कथा

सभी देखें

नरक चतुर्दशी पर इस मुहूर्त में करें हनुमान पूजा, सभी संकट हो जाएंगे दूर, नरक के भय से मिलेगी मुक्ति

Diwali 2026: दिवाली की रात भूलकर भी न करें ये 5 तांत्रिक प्रयोग, हो सकता है भारी नुकसान

Diwali 2026: दिवाली की रात चुपचाप कर लें ये 5 गुप्त प्रयोग, साल भर होगी अपार धन की वर्षा

धनतेरस पर आरोग्य की पूजा करें, अपने डॉक्टर को धन्यवाद दें

Dhanteras 2026: धनतेरस पर इस सरल विधि से करें भगवान धन्वंतरि की पूजा, नोट करें सटीक शुभ मुहूर्त और सामग्री

अगला लेख