ganesh chaturthi

Motivational Story : तीन छन्नियां

Updated: सोमवार, 17 फ़रवरी 2020 (11:52 IST)
यह कहानी महान दार्शनिक सुकरात की है। ओशो रजनीश ने अपने किसी प्रवचन में यह कहानी सुनाई थी। आप भी इसे पढ़ें और समझें।
 
 
प्रसिद्ध दार्शनिक सुकरात के पास एक परिचित आया और बोला- मैंने आपके दोस्त के बारे में कुछ सुना है।
 
 
सुकरात ने कहा- ठहरो, मुझे कुछ बताने से पहले हम एक छोटा सा परीक्षण कर लें, जिसे मैं ‘तीन छन्नियों का परीक्षण’ कहता हूं। इसमें पहली छन्नी सत्य की छन्नी है। क्या आप दावे से यह कह सकते हो कि जो बात तुम बताने जा रहे हो वह पूर्णतः सत्य है?
 
 
परिचित ने कहा- नहीं, दरअसल मैंने सुना है कि…'
 
 
सुकरात ने कहा- रुको, इसका अर्थ यह है कि तुम पूर्णतः आश्वस्त नहीं हो। चलो, अब दूसरी अच्छाई की छन्नी का प्रयोग करते हैं। मेरे दोस्त के बारे में तुम जो भी बताने जा रहे हो क्या उसमें कोई अच्छी बात है?
 
 
परिचित ने कहा- नहीं, बल्कि वह तो…।
 
 
सुकरात ने कहा- ठहरो, इसका अर्थ यह है कि उसमें कोई भलाई की बात भी नहीं है। खैर, अंतिम छन्नी का परीक्षण अभी बचा है और वह है उपयोगिता की छन्नी। जो बात तुम मुझे बताने वाले थे, क्या वह मेरे किसी काम की है?

 
परिचित ने कहा- नहीं, ऐसा तो नहीं है, लेकिन...।
 
 
सुकरात ने कहा- बस, हो गया। जो बात न तो सत्य है, न ही अच्छी है और न ही मेरे भलाई की है, तो मैं उसे जानने में अपना कीमती समय क्यों नष्ट करूं?
 
 
इस कहानी से हमें यह शिक्षा मिलती है कि हम जीवन में ऐसी कई बातें और कार्य करते हैं जिसका हमारे जीवन से कोई संबंध नहीं रहता है और हम व्यर्थ ही समय बर्बाद करते रहते हैं। समय बहुत कीमती है इसे अपनी और दूसरों की भलाई में लगाएं।
 
लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख