Hanuman Chalisa
✕

लघुकथा : रुद्राभिषेक

Updated: सोमवार, 17 अप्रैल 2017 (16:57 IST)
एक बहुत बड़े संत का धार्मिक आयोजन हो रहा था। पूरे शहर में पोस्टर-बैनर पटे पड़े थे। बहुत बड़ा यज्ञ था। सारे मंत्री-विधायक यज्ञ की देखरेख में लगे थे। हर दिन लाखों मिट्टी के शिवलिंग बनाकर शिवार्चन हो रहा था।
 
आसपास के खेतों से टनों मिट्टी लाई जा रही थी। आसपास के सभी बिल्व व शमी के पेड़ों की शाखाएं तोड़कर लाई जा रही थीं।
 
मेरे आंगन के बिल्व और शमी का पेड़ भी नहीं बच पाया। सभी अपने वाले आ गए व कहने लगे कि 'भाई साहब, पुण्य का काम है, मना मत कीजिए।'
 
मैं चुपचाप बिल्व और शमी के पेड़ को लुटते हुए असहाय-सा देख रहा था।
 
मैदान में रुद्राभिषेक चल रहा था। मैं अनमना-सा खड़ा था। तभी चमत्कार हुआ और मैंने देखा कि उस ठूंठ से बिल्व के पेड़ पर शिवजी क्रोधित मुद्रा में बैठे हैं।
 
मैंने डरते हुए पूछा, 'प्रभु आप यहां? आपको तो मैदान में होना चाहिए।'
 
प्रभु गुस्से में बोले, 'जहां प्रकृति का विनाश करके मेरी पूजा हो, वहां पर मैं नहीं हो सकता।'
 
मैंने कहा, 'प्रभु, मैं धन्य हुआ, जो आपने मुझे दर्शन दिए।'
 
'मैं तुम्हें दर्शन देने नहीं, तुम्हें चेतावनी देने आया हूं कि अगर इसी तरह तुम लोग दिखावे में आकर मेरे नाम पर प्रकृति का विनाश करते रहे तो वो दिन दूर नहीं, जब मनुष्य नाम का जीव इस पृथ्वी पर नहीं बचेगा'। भगवान शिव ने मुझे दुत्कारते हुए कहा। 
 
मैं भय से थर-थर कांप रहा था। उन्होंने लगभग लताड़ते हुए कहा, 'जाओ और उस पंडाल वाले बाबा से कह दो कि मैं इस दिखावे की प्रकृति विनाश और समय बर्बाद करने वाली पूजा से प्रसन्न नहीं हो सकता। अगर मुझे पाना हो तो प्रकृति को बचाओ, पौधे लगाओ, पानी बचाओ, क्योंकि मेरी आत्मा प्रकृति में बसती है।' इतना कहकर भगवान शिव अंतर्ध्यान हो गए। 
 
पंडाल से बुलावा आ गया कि 'महाराजजी शिव अभिषेक के लिए बुला रहे हैं।'
 
पंडित मंत्र उच्चारित कर रहे थे-
 
'त्रिदलं त्रिगुणाकारं त्रिनेत्र च त्रिधायुतम्। त्रिजन्मपापसंहारं बिल्वपत्रं शिवार्पणम्।' 
 
शिव अभिषेक में शिवजी पर बिल्वपत्र चढ़ाते हुए हर बिल्वपत्र में मुझे शिवजी का क्रोधित चेहरा नजर आ रहा था।
 
लेखक के बारे में
सुशील कुमार शर्मा
वरिष्ठ अध्यापक, गाडरवारा.... और पढ़ें
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

दीप जलें हर द्वार, तभी सजेगा समृद्धि का संसार

अयोध्या दीपोत्सव: आस्था, अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भरता का पर्वोत्कर्ष

राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं

भारत के लिए ट्रम्प से ज्यादा खतरनाक है डेमोक्रेट्स!

'रसगुल्लों पर चर्चा'

अगला लेख