Hanuman Chalisa

Motivational Story | मुफ्त की संपत्ति और धन

Updated: शुक्रवार, 7 फ़रवरी 2020 (12:32 IST)
बहुत से लोगों के पास अपने बाप दादाओं की संपत्ति होगी। बहुत से लोगों के पास अवैध तरीके से कमाई गई संपत्ति होगी। बहुत से लोग चाहते होंगे कि हमें कहीं से मुप्त की संपत्ति या धन मिल जाए। यह कहानी उन्हीं लोगों के लिए है।
 
 
किसी गांव में एक धनवान रहता था। उसके पास काफी धन-संपत्ति थी, मगर उसका कोई वारिस नहीं था। तब उसने गांव में घोषणा करवा दी कि जो व्यक्ति दिन-रात उसका गुणगान करेगा, उसे वह अपनी सारी संपत्ति दे देगा। यह सुनते ही गांव में हर जगह लोग उसका गुणगान करने लगे, लेकिन एक युवक ऐसा भी था, जिसे इन सबसे कोई मतलब नहीं था।
 
 
जब उस धनवान को उसके बारे में पता चला तो वह उत्सुकतावश उसके पास पहुंच गया। युवक एक झोपड़ी में रहता था। जहां वह चित्रकारी कर रहा था। धनवान ने उससे पूछा- क्या तुम्हें मालूम नहीं कि जो मेरा गुणगान करेगा उसे मैं अपना वारिस बनाऊंगा।
 
 
युवक बोला- क्षमा करें, आपकी संपत्ति का मेरे लिए कोई मोल नहीं है। मुझे ईश्वर की कृपा और मेरी मेहनत से जो भी मिला है, उसी में मुझे संतोष है। मैं आपका झूठा गुणगान करके स्वयं की नजरों में नहीं गिरना चाहता। धनवान उससे बेहद प्रभावित हुआ। उसने कहा- मैं ऐसे ही व्यक्ति की तलाश में था। तुम ही मेरे वारिस बनोगे।
 
 
तब युवक ने कहा- नहीं जनाब। अपने द्वारा अर्जित संपत्ति और धन में जो आनंद मिलता है वह मुफ्त में दी गई संपत्ति और धन में नहीं। आप अपनी संपत्ति को किसी मंदिर में दान कर दें।
 
- ओशो रजनीश के प्रवचनों से साभार
लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

लोकतंत्र की पहली पाठशाला: छात्रसंघ चुनावों की वापसी क्यों जरूरी? जानें युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!

9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस: जानिए इतिहास और इसका महत्व

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर निबंध: जानें भारत की आजादी का इतिहास और महत्व

तुर्की, पाकिस्तान और सऊदी अरब ने किया त्रिपक्षीय सैन्य समझौता

अगला लेख