biodatamaker

हिन्दी में लघुकथा : लक्ष्मी

Updated: मंगलवार, 18 अक्टूबर 2022 (17:12 IST)
रचनाकार - दीपशिखा दुबे, इंदौर 
 
वसुधा को आज जल्दी ही कॉलेज पहुंचना था, लेकिन किसी कारण से देर हो गई। आज दिवाली समारोह जो है। वहां प्रतिवर्ष धनतेरस के दिन कॉलेज में दिवाली समारोह मनाया जाता है और सभी सदस्यों को मिठाई के साथ ही बोनस भी मिलता है। 
 
वसुधा जल्दी-जल्दी कदम बढ़ा रही थी और शाम को मार्केट से लाने वाली चीजों के बारे में भी सोच रही थी। पिंकी के लिए नई फ्रॉक, बिट्टू के लिए नई साइकिल, घर के लिए रौशनी वाली माला और रंगोली खरीद लूंगी। इन सब विचारों में उलझी हुई वसुधा ऑटो का इंतजार कर रही थी और बार-बार घड़ी की तरफ देख रही थी कि तभी उसके सामने एक ई-रिक्शा आकर रुका। 
 
वसुधा उसमें सवार हो गयी। ई-रिक्शा को एक महिला ड्राइवर चला रही थी। गेहुआ रंग और साधारण सी कदकाठी की उस महिला में कुछ असाधारण सी ही बात थी। बड़े ही आत्मविश्वास से वो मंजिल की तरफ बढ़ रही थी।
 
बातचीत के दौरान उसने अपना नाम रश्मि बताया। वसुधा ने पूछा- 'कितने बच्चे है तुम्हारे?' रश्मि बोली कि दो बेटियां हैं मैडम जी। दोनों अभी पढ़ाई कर रही हैं। तुम ये रिक्शा क्यों चलती हो? वसुधा ने पूछा। 
 
पति को गुजरे तीन साल हो गए। पहले मेरे पति यह रिक्शा चलाते थे। हम भी अपनी बेटियों को टीचर बनाना चाहते थे। अब उनके गुजरने के बाद घर की जिम्मेदारी मुझ पर हैं। उनके इस सपने को पूरा करने के लिए दिन रात मेहनत करती हूं।
 
सुबह से ही काम पर निकल जाती हूं। आज धनतेरस हैं, दिनभर काम करके जो भी पैसे आएंगे उनसे बच्चों को नई किताबे और स्वेटर ले दूंगी। वसुधा उसकी छोटी-छोटी आंखों में पलते बड़े-बड़े सपनों को देख रही थी और मन ही मन सोच रही थी कि ये भी घर कि लक्ष्मी का ही एक रूप हैं।

ALSO READ: 'उनकी' दिवाली को भी चमकदार बनाइए....

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

15 अगस्त विशेष: शहीदों के सपनों का भारत नारों से नहीं, हमारे चरित्र और कर्म से बनेगा

जब उम्मीद थक जाए, तब साहस काम आता है

असली पनीर और Analog Paneer में क्या है फर्क? खरीदने से पहले ऐसे करें पहचान

लोकतंत्र की पहली पाठशाला: छात्रसंघ चुनावों की वापसी क्यों जरूरी? जानें युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!

अगला लेख