dharma sangrah

रचें नया कोई इतिहास सुनहरा...

Updated: सोमवार, 25 सितम्बर 2017 (19:15 IST)
आज 18 वर्षों बाद बालिग हो गया है 'वेबदुनिया' हमारा,
आज भी ह्रदय में बसा है वो IIW पे जन्म तुम्हारा,
जब सारा भारत हुआ था दीवाना तुम्हारा और हमारा..
 
विनयजी ने भेजा था 'नईदुनिया', जन्म से पूर्व तुम्हारा,
घंटों-घंटों और सुबह-शाम बस मन में था ख़याल तुम्हारा,
दिन-रात और महीनों–महीनों बस एक ही नशा था हमारा,
बस तुमको विश्व का पहला हिंदी पोर्टल है बनाना,
आज बालिग हो गया है 'वेबदुनिया' हमारा।
 
वो रात दो बजे अन्ना के पोहे खाने जाना और वो राजबाड़े का नजारा,
ई-पत्र और चौघड़िया के लांच पर मिठाइयां खाना हमारा,
वो दिन-रात काम करना और 'नईदुनिया' की बंशी वाली चाय 
और समोसे का चटखारा,
वो जयदीप के फीचर डेस्क पे टिके रहना, जब तक वो साथ न दे चाय पे हमारा,
वो सांघीजी और विनयजी को तंग करना हमारा,
क्या जोश था हमारा और क्या नशा था तुम्हारा,
मेरा-तुम्हारा सब बन गया था हमारा,
आज बालिग हो गया है 'वेबदुनिया' हमारा।
 
क्यों न आज प्रण करें और रचें नया कोई इतिहास सुनहरा...
आज बालिग हो गया है 'वेबदुनिया' हमारा..
- अमित गोयल

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

लोकतंत्र की पहली पाठशाला: छात्रसंघ चुनावों की वापसी क्यों जरूरी? जानें युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!

9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस: जानिए इतिहास और इसका महत्व

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर निबंध: जानें भारत की आजादी का इतिहास और महत्व

तुर्की, पाकिस्तान और सऊदी अरब ने किया त्रिपक्षीय सैन्य समझौता

अगला लेख