ramcharitmanas
✕

‍कविता : सिंहस्थ

Updated: बुधवार, 18 मई 2016 (17:36 IST)
सिंहस्थ पर कविता 






 



युगीन परंपरा का स्वर्णिम निर्वाह है सिंहस्थ।
मत-मतांतरों का संगम, आस्थाओं का अमर प्रवाह है सिंहस्थ।।
संतत्व की निराली परिभाषा, वैभव का प्रदर्शन बेपनाह है सिंहस्थ।
सनातनधर्मी साधना की अपनी अनोखी राह है सिंहस्थ।।1।।
 
आस्थावान श्रद्धालुओं का अनुपम मेला है सिंहस्थ।
क्षिप्रा में नर्मदा की तरंग-सा फैला है सिंहस्थ।।
खर्चीले सरकारी विभागों ने उत्साह से झेला है सिंहस्थ।
वेतन/भत्ते वाले कर्मिकों के लिए बड़ा झंझट/झमेला है सिंहस्थ।।2।।
 
आचार्यों, मठाधीशों, महामंडलेश्वरों का महिमामंडनी मंत्रोच्चार है सिंहस्थ।
हठयोगी साधकों का प्रकट खुमार है सिंहस्थ।।
संन्यासियों की जटाओं, धूनियों, चिमटों, भभूतियों में,
प्रदर्शित होता एक अलग ही संसार है सिंहस्थ।।3।।
 
प्रवचन, यज्ञ, हवन, अनुष्ठान, अर्चना, भंडारे हैं सिंहस्थ।
एसी कॉटेजवासियों की धार्मिक पिकनिक क्षिप्रा किनारे है सिंहस्थ।।
धर्म की धारणाओं, विश्वासों, श्रद्धाओं, निष्ठाओं को।
किसी भी तर्क से परे युग-युग से धारे है सिंहस्थ।।4।।
 
लेखक के बारे में
डॉ. रामकृष्ण सिंगी
डॉ. रामकृष्ण सिंगी ने मध्यप्रदेश के शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालयों में 40 वर्षों तक अध्यापन कार्य किया तथा 25 वर्षों तक वे स्नातकोत्तर वाणिज्य विभागाध्यक्ष व उप प्राचार्य रहे। महू में डॉ. सिंगी का निवास 1194 भगतसिंह मार्ग पर है। डॉ. सिंगी देवी अहिल्या विश्वविद्‍यालय इंदौर (मप्र) के वाणिज्य संकाय.... और पढ़ें
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रूस दे रहा है नाटो को परमाणु हथियारों की धमकी, NATO कमांड केन्द्रों पर हो सकते हैं हमले

शारदीय नवरात्रि व्रत 2026: रोज-रोज साबूदाने की खिचड़ी खाने के 6 नुकसान

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

अगला लेख