ganesh chaturthi

हिन्दी कविता : राजनीति के गलियारों से...

Updated: शनिवार, 22 जुलाई 2017 (12:43 IST)
बिहार की राजनीति में कैसी यह घुटन है
महागठबंधन है, पर अंतरकलह है,
सिद्धांतों की अनबन है।
 
शीर्ष सत्तापति के स्वच्छ शासन,
पारदर्शी प्रशासन के कौल के खिलाफ,
लालू परिवार का न सत्ता छोड़ने का,
न चलन बदलने का कोई मन है।।1।।
 
सुना था भ्रष्टाचार का अजगर निगल जाता है आदमी को,
यहां तो आदमी अजगर को निगलता है, 
अपढ़ महिला का या कि अल्प पढ़े युवकों का चलाया, 
यहां शान से प्रशासन चलता है।
 
गले तक फंसा दलदल में बाहुबली दावा करता है
बाहर आकर भूचाल ला देने का,
बिहार की राजनीति में चलता है बेखौफ सब,
सारा आलम बस विवश हाथ मलता है।।2।।
 
लक्ष्य तो स्वयं आ छुपा है जैसे,
शाह-मोदी के तीर कमान में,
विपक्ष का बिखराव खुलकर उजागर हुआ,
राष्ट्रपति चुनाव अभियान में।
 
ऐसे ही चला तो कैसे बचा पाएगा,
विपक्ष अपनी रही-सही प्रतिष्ठा भी,
इस उभरती शक्तिशाली युति के सामने,
आगामी महाचुनाव के मैदान में।।3।।
लेखक के बारे में
डॉ. रामकृष्ण सिंगी
डॉ. रामकृष्ण सिंगी ने मध्यप्रदेश के शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालयों में 40 वर्षों तक अध्यापन कार्य किया तथा 25 वर्षों तक वे स्नातकोत्तर वाणिज्य विभागाध्यक्ष व उप प्राचार्य रहे। महू में डॉ. सिंगी का निवास 1194 भगतसिंह मार्ग पर है। डॉ. सिंगी देवी अहिल्या विश्वविद्‍यालय इंदौर (मप्र) के वाणिज्य संकाय.... और पढ़ें
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

80s retro look trend : 80 के दशक के रेट्रो लुक से स्मृति और नॉस्टेल्जिया तक

हिंदी दिवस 2026: हिंदी नहीं रही अब पहले जैसी, फिर भी दुनिया में बढ़ता जा रहा इसका दबदबा

वरिष्ठ पत्रकार और लेखक कृष्ण मोहन झा की किताब "डा मोहन भागवत संदेश" का विमोचन

पेरिस में बना यूरोप का सबसे बड़ा अक्षरधाम मंदिर

ब्रिक्स से भारत क्या हासिल कर सकता है...?

अगला लेख