Daily Horoscope
✕

हिन्दी कविता : अवतार

Updated: शनिवार, 20 मई 2017 (12:11 IST)
कोई अवतार कभी ऊपर से नहीं आता। 
यहीं, बस यहीं पैदा करती है धरती माता।।
जब अव्यवस्था, अनाचार की अति होती है,
 हम में से ही उभरता है, कोई मुक्ति दाता।।1।। 
 
यू. पी. त्रस्त हुई नकलचियों से, मजनू की सन्तानों से। 
यादव गीरी, माया गीरी से, अवैध बूचड़ खानों से।। 
भ्रष्टाचार-जर्जर सड़कों से, बिजली की निर्भीक चोरी से। 
दलितों पर अत्याचारों से, गुण्डों की सीना जोरी से।। 2।। 
 
त्रस्त प्रजाजन के मनों से 
उठी जब कातर पुकार। 
ई. वी. एम. के उदयाचल से उभरा 
आदित्य-सा योगी अवतार।। 3।। 
 
अवतार नाम है समर्पण का, 
खुद मिट कर कुछ कर जाने का। 
सुकरात सा विष पीने, ईसा सा 
क्रूस पर चढ़ जाने का।। 
राम सा वनवास भोगने का, 
कृष्ण सा महाभारत रचाने का। 
मोदी / योगी सा जन -सेवा के यज्ञ में 
खुद आहुति बन जाने का।।4।। 

 
लेखक के बारे में
डॉ. रामकृष्ण सिंगी
डॉ. रामकृष्ण सिंगी ने मध्यप्रदेश के शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालयों में 40 वर्षों तक अध्यापन कार्य किया तथा 25 वर्षों तक वे स्नातकोत्तर वाणिज्य विभागाध्यक्ष व उप प्राचार्य रहे। महू में डॉ. सिंगी का निवास 1194 भगतसिंह मार्ग पर है। डॉ. सिंगी देवी अहिल्या विश्वविद्‍यालय इंदौर (मप्र) के वाणिज्य संकाय.... और पढ़ें
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सपना सीपी साहू 'स्वप्निल' को 'क्षितिज साहित्य भूषण सम्मान 2026' से नवाजा गया

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

अगला लेख