Hanuman Chalisa

हिन्दी कविता : राजनीति का मतलब

पं. डॉ. भरत कुमार ओझा 'भानु' (सारस्वत)
राजनीति का मतलब-
झूठ है, छल है, दगा है।
राजनीति में कौन, किसका सगा है?
 
राजनीति का मतलब-
थप्पी है, पेटी है, खोखा है।
राजनीति में कदम-कदम पे धोखा है।।
 
राजनीति का मतलब-
जहां ईमानदार खून के आंसू रोता है।
राजनीति में बेईमान ही धांसू होता है।।
 
राजनीति का मतलब-
चिलम भरने की कलाकारी है।
राजनीति में चप्पे-चप्पे पे मक्कारी है।।
 
राजनीति का मतलब-
कोई नहीं सोचता, हमें करना सेवा है।
राजनीति में सबकी चाहत, मेवा-ही-मेवा है।।
 
राजनीति का मतलब-
कितने ही, कितनों को बनाते अपना बाप हैं।
राजनीति में सबके हिस्से पाप-ही-पाप हैं।।
 
राजनीति का मतलब-
ये एक गहरा, अथाही दल-दल है।
राजनीति से उबरने का 'भानु' के पास हल है।।

Show comments

सभी देखें

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Health Benefits of Banana: कच्चे और पके केले में कौन कौनसे विटामिन होते हैं?

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

घर की 'एनर्जी' बदल देंगी ये खास धूप, जानें किस धुएं में छिपा है क्या राज

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

सभी देखें

Monsoon Glow Secrets: उमस भरे मौसम में भी चेहरे पर रहेगा पार्लर जैसा निखार, नोट कर लें ये नेचुरल स्किन केयर टिप्स

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

महिलाओं का यौन शोषण यूरोप-अमेरिका में बना नया शौक

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

Monsoon Health Tips: बारिश के मौसम के लिए जानें खास 7 डाइट प्लान और इम्युनिटी बढ़ाने वाले घरेलू उपाय

अगला लेख