dharma sangrah
✕

महात्‍मा गांधी : बापू के पदचिन्‍ह

Updated: शुक्रवार, 1 अक्टूबर 2021 (18:25 IST)
बापू आपकी अंतिम निशानी के रूप में
हमारे पास है राजघाट 
सुख और दुख दोनों में जब तब 
दिलाता रहता है हमें आपकी याद।
 
सदा आपके पदचिन्हों पर चलेंगे
यहीं पर हमने खाई थी कसम 
आजादी से लेकर आज तक 
आपके पदचिन्ह ही खोज रहे हैं हम। 
 
अब तक मिले पदचिन्हों से हमने 
हर शहर में महात्मा गांधी मार्ग बनाया है 
यह आपके नाम का ही प्रताप है बापू
कि इस पर बसे लोगों ने तबीयत से कमाया है।
 
जब तक आपके सारे पदचिन्ह नहीं मिल जाते 
तब तक हमने इतना अवश्य किया है 
कि कोई और आपके जैसे पदचिन्ह नहीं बना दे 
उन्हें रोकने का हमने तय किया है। 

अब जो कोई आप सरीखे पदचिन्ह बनाएगा 
हमसे बहुत मार खाएगा 
यदि उसके पदचिन्हों में आपके गुम हो गये तो 
हमसे बहुत प्रताड़ना पाएगा।
 
सारे पदचिन्‍ह मिल जाने पर ही हम दूसरों को 
सत्य और अहिंसा की राह पर चलने देंगे 
आपको अमर रखने के लिए ये वादा है बापू
हम कोई दूसरा गांधी नहीं उभरने देंगे।

यह कविता ‘ठेला’ शीर्षक से प्रकाशि‍त काव्‍य संकलन से ली गई है।
लेखक के बारे में
एमके सांघी

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

दीपावली के बाद की सुबह: आखिर क्यों 'रईसों' के लिए खास होता है यह दिन? जानिए दिलचस्प वजह

दीप जलें हर द्वार, तभी सजेगा समृद्धि का संसार

अयोध्या दीपोत्सव: आस्था, अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भरता का पर्वोत्कर्ष

राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं

भारत के लिए ट्रम्प से ज्यादा खतरनाक है डेमोक्रेट्स!

अगला लेख