dharma sangrah
✕

कविता : महाराष्ट्र का महा-सर्कस

Updated: सोमवार, 11 नवंबर 2019 (15:49 IST)
ये (नेता) क्या कभी बाज आएंगे 
अपनी शाश्वत घिनौनी फितरत से।  
रोएगा मतदाता ही जिसने चुना इनको,
अच्छे शासन की हसरत से || 1 || 
 
जो लड़ेंगे सरकार बनाने में,
क्या (ख़ाक) सरकार चलाएंगे।  
मनमानी रेवड़ियां बाटेंगे,
हर पद की जुगाड़ लगाएंगे || 2 || 
 
हां, हमने ही तो चुना इनको,
अब सिर धुनकर क्यों पछताएं हम। 
बेबस से उन्हें कोसते हुए,
क्यों अपना खून जलाएं हम || 3 || 
 
ये बेहया, सत्ता लोभी अपनी 
हरकतों से बाज न आने वाले। 
ठगे जाते हैं सदा, ठगे जाते रहेंगे,
हम मतदाता ही भोले-भाले || 4 || 
 
झूठा हो गया प्रजातंत्र,
झूठी सब कवायदें चुनाव की। 
जिसकी पतवारें टूटी हों,
कैसे रक्षा होगी उस नाव की ||5 ||
 
अवसरवादी गठबंधन की राजनीति 
है प्रजातंत्र की दुखती नस। 
इसका जीवंत नमूना है 
यह महाराष्ट्र का महा-सर्कस || 6 ||
लेखक के बारे में
डॉ. रामकृष्ण सिंगी
डॉ. रामकृष्ण सिंगी ने मध्यप्रदेश के शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालयों में 40 वर्षों तक अध्यापन कार्य किया तथा 25 वर्षों तक वे स्नातकोत्तर वाणिज्य विभागाध्यक्ष व उप प्राचार्य रहे। महू में डॉ. सिंगी का निवास 1194 भगतसिंह मार्ग पर है। डॉ. सिंगी देवी अहिल्या विश्वविद्‍यालय इंदौर (मप्र) के वाणिज्य संकाय.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

रोजाना खाएं ये चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति

अगला लेख