शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. साहित्य
  3. काव्य-संसार
  4. poem on jal ganga

हिन्दी कविता : हर घर पहुंचानी है जल-गंगा

हिन्दी कविता : हर घर पहुंचानी है जल-गंगा - poem on jal ganga
वर्षा ने भर दिये ताल सब,
नदियां हुईं लबालब।
खेत हुए सरसब्ज सभी,
उगेंगी सब फसलें अब || 1 || 
 
बांध भरे आकंठ,
खुलें गेटों से बही जलधारें। 
विद्युत पूर्ति हुई मनमानी,
पूरे सब अरमान हमारे || 2 || 
 
जहां हुई अतिवृष्टि, बाढ़,
उन क्षेत्रों की चिंता हैं।
उन नुकसानों की भरपाई भरसक,
शासन को करना है || 3 ||
 
अब जल-संरक्षण, जल प्रदाय पर
योजनाबद्ध मुहीम चलानी।
अब तक वंचित हर घर तक
पहुंचाना है नल से पानी || 4 ||

 
प्रकृति के जल-वरदान को,
सजग होकर सहेजना है अब।
हर घर तक जल गंगा की
निर्मल धार भेजना है अब || 5 ||
ये भी पढ़ें
विधानसभा नतीजों के मायने समझने होंगे!