Daily Horoscope
✕

कविता : ताज को एक सिर की तलाश!

Updated: बुधवार, 17 जुलाई 2019 (16:32 IST)
एक ताज को उपयुक्त सिर की तलाश है।
 
सभी घाघ चुप्पी साधे हैं मौन।
डूबते जहाज का स्टीयरिंग थामे कौन।।
 
सब अपने ऊपर आई बला को टाल रहे।
अपने पाले से गेंद दूसरे के पाले में उछाल रहे।।
 
शायद सबको दिखने भी लगा कि
इसमें अंतरनिहित विनाश है।।1।।
 
खुशामद की दुकानों के शटर धड़ाधड़ गिर रहे।
निचले वफादार (बिन सरमाया) बदहवास से फिर रहे।।
 
फक्त सलाम से सलामती का वह अधिकार, अब मिलेगा कहां।
खुशामद से बरग़लाया जा सके, ऐसा परिवार अब मिलेगा कहां।।
 
सारी पुरानी वफ़ादारियां विघटन के आसपास हैं।।2।।
 
उत्तर के महारथियों की, एक अनकही मिलीभगत है।
दक्षिण भी कम नहीं है, वह हर पैंतरे में पारंगत है।।
 
इसीलिए उस बुजुर्ग पार्टी की, हर तरफ से दुर्गत है।
स्वहित से ऊपर उठकर सोच की, कहिए किसको फुर्सत है।।
 
राजनीति में सिद्धांत, वफादारी व समर्पण सब जुमले बकवास हैं।।
बेचारा जमीनी कार्यकर्ता ही बस दिल से व्यथित है, उदास है।।3।।
 
लेखक के बारे में
डॉ. रामकृष्ण सिंगी
डॉ. रामकृष्ण सिंगी ने मध्यप्रदेश के शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालयों में 40 वर्षों तक अध्यापन कार्य किया तथा 25 वर्षों तक वे स्नातकोत्तर वाणिज्य विभागाध्यक्ष व उप प्राचार्य रहे। महू में डॉ. सिंगी का निवास 1194 भगतसिंह मार्ग पर है। डॉ. सिंगी देवी अहिल्या विश्वविद्‍यालय इंदौर (मप्र) के वाणिज्य संकाय.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

दीप जलें हर द्वार, तभी सजेगा समृद्धि का संसार

अयोध्या दीपोत्सव: आस्था, अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भरता का पर्वोत्कर्ष

राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं

भारत के लिए ट्रम्प से ज्यादा खतरनाक है डेमोक्रेट्स!

'रसगुल्लों पर चर्चा'

अगला लेख