dharma sangrah
✕

छत्तीसगढ़ : प्रवासी कविता

Updated: शुक्रवार, 1 अक्टूबर 2021 (14:29 IST)
उद्गम जहाँ है महानदी का, 
वहीं हमारा छत्तीसगढ़, 
'चित्रकूट जलप्रपात' का, 
नाद सुनाता छत्तीसगढ़। 
 
छत्तीसगढ़ के वनों से गुजरे, 
वनवासी श्री राम,
राम-भक्त शिवरी का,
शिवरीनारायण ग्राम। 
 
सागौन साल के सघन वन, 
पर्वत श्रृंखलाओं की माला,
वन्य पशुओं का स्वतंत्र विचरण, 
प्रभु ने इसको है ढाला। 
 
'धान का कटोरा' छत्तीसगढ़, 
खनिजों का है खान,
इस्पात एलुमिनम का उत्पादन, 
कम जितना करें बखान। 
 
कुछ नगर यहां के रायगढ़, 
सारंगढ़, डोंगरगढ़, मनेंद्रगढ़,
धर्मजैगढ़, पामगढ़, खैरागढ़, 
गढ़ों का गढ़ है छत्तीसगढ़। 
 
उत्तर में अम्बिकापुर, 
दक्षिण में है बीजापुर, 
मध्य में बिलासपुर, 
राजधानी है रायपुर। 
 
हम दुनियाँ में कहीं रहें, 
दिल से तो हैं छत्तीसगढ़िया, 
देश विदेश बहुत हैं देखे, 
छत्तीसगढ़ है सबसे बढ़िया। 


कविता रचयिता - हर नारायण शुक्ला
मिनियापोलिस , मिनिसोटा , USA.

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

जंगलों से उठी स्वाधीनता की हुंकार,जनजातीय संघर्ष और धरती आबा बिरसा मुंडा की अमर विरासत

भारत में 9 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित, 43% को बीमारी की जानकारी तक नहीं

कविता: टाट पर बैठी अम्मा के दीये

लोकतंत्र : मुझे बचाने के लिए तमाशा ना करें प्लीज, बचाना है तो मेरे चारो खंभे बचाएं

यूरोप के कई देशों में सुपरमार्केटों के रेफ्रिजरेशन सिस्टम हुए हैक — फ्रांस ने ईरान को ठहराया जिम्मेदार

अगला लेख