suvichar

पाखंडी बाबाओं पर कानून का प्रहार...

Updated: मंगलवार, 1 मई 2018 (15:42 IST)
अन्ततः सख्त सजा हुई आसाराम को। 
संत समाज पर घोर लांछन को, बदनाम को।। 
प्रवचनकार खुद भूला जघन्य दुष्कर्म के अंजाम को। 
सफेद दाढ़ी, श्वेत वस्त्र पर कालिख भरे इल्जाम को।। 
क्षमा नहीं है नियति में अपकर्म की। 
देर-अबेर सजा तय है हर अधर्म की ।।1।। 
 
शर्म आती है यहां-वहां बदनाम होते नामधारी संतो पर। 
ऊंगलियां उठ रही हैं जाने कितने महंतो पर ।। 
बदनाम हो रहा धर्म, विश्वास खो रहा युवाओं का,
कोई रोक नहीं है धार्मिक आवरणों में पाखंडी चोंचलों मनगढ़ंतों पर।।
धार्मिक विश्वासों के युगीन स्तंभ धराशायी हैं । 
आध्यात्मिक आस्थाओं के अस्तित्व पर बन आई है ।।2।।
 
भोले अनुयायी हैं ठगे से, जानकार खिन्न हो रहे हैं। 
पाखंडी चोंचलेंबाज वितृष्णा के बीज बो रहे हैं।। 
परंपरागत आस्थाएं खो रही हैं विश्वसनीयता अपनी,
समृद्धि के इस युग में कई नकली धार्मिक आदर्श परिभाषित हो रहे हैं।। 
पाखंड लील रहा है शाश्वत सत्यों को। 
घिन आती है देख-सुन इन बाबाओं के कृत्यों को।।3।।
 
लेखक के बारे में
डॉ. रामकृष्ण सिंगी
डॉ. रामकृष्ण सिंगी ने मध्यप्रदेश के शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालयों में 40 वर्षों तक अध्यापन कार्य किया तथा 25 वर्षों तक वे स्नातकोत्तर वाणिज्य विभागाध्यक्ष व उप प्राचार्य रहे। महू में डॉ. सिंगी का निवास 1194 भगतसिंह मार्ग पर है। डॉ. सिंगी देवी अहिल्या विश्वविद्‍यालय इंदौर (मप्र) के वाणिज्य संकाय.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

अगला लेख