ramcharitmanas

हिन्दी कविता : उसकी बरबादी, हमारा पसोपेश ----!

Updated: शनिवार, 3 जून 2017 (17:03 IST)
पड़ोसी देश जब धूर्त, बेमुरव्वत, खूंखार हो। 
स्वार्थी, आत्मघाती, ढीठ, जिसे समझाना दुश्वार हो।।  
बर्बर, निर्दय, संसार भर में बदनाम हो, कमीन हो। 
ऊपर से  जिसकी पीठ पर अवसरवादी चीन हो।।  1 ।।
 
फिर तो दो ही रास्ते हैं, भारत जैसे गंभीर देश के पास। 
या तो करे अपनी सुरक्षा का पुख्ता इन्तजाम,
या आगे बढ़कर आक्रमण करे अनायास।।  2 ।।
 
पर हाँ, विकास, बस विकास ही हमारी प्राथमिकता है। 
हमने सदा शांति, मैत्री, सहयोग का रास्ता चुना है।।  
युद्ध, अशान्ति, टकराव हमारे ऐजेण्डा में नहीं हैं। 
इसी पर संसार भर में हमें प्रशंसा मिली है।।  
संसार भर है मित्र हमारा उन एक दो को छोड़कर। 
हमें लांछित नहीं होना है सबका विश्वास तोड़कर।।  3 ।।
 
सही है कि वह देश खड़ा है बरबादी की कग़ार पर। 
उसकी सारी हेकड़ी टिकी है उधार, बस उधार,पर। 
खोखली अर्थव्यवस्था, अन्दरूनी राजनीति में बिखरा हुआ। 
बेहिसाब कर्ज में डूबा, ऊपर से जिन्दा, अन्दर से मरा हुआ। 4 ।।
 
जिसके बाशिन्दे ग़फ़लत में, शासक शानो-शौकत में,
सेना असली  ताकत में। 
अल्लाह भी क्या दे  पायेगा पनाह,
कहिये, उसे इस हालत में। 
कश्ती जर्जर, चहुँओर भँवर,
नाख़ुदा ढीठ, लफ़्फ़ाज़ जहाँ। 
नाकाफी होंगे अल्लाह के भी दिये 
सारे बचाव के साज वहाँ।।  5 ।।
 
लेखक के बारे में
डॉ. रामकृष्ण सिंगी
डॉ. रामकृष्ण सिंगी ने मध्यप्रदेश के शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालयों में 40 वर्षों तक अध्यापन कार्य किया तथा 25 वर्षों तक वे स्नातकोत्तर वाणिज्य विभागाध्यक्ष व उप प्राचार्य रहे। महू में डॉ. सिंगी का निवास 1194 भगतसिंह मार्ग पर है। डॉ. सिंगी देवी अहिल्या विश्वविद्‍यालय इंदौर (मप्र) के वाणिज्य संकाय.... और पढ़ें
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!

9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस: जानिए इतिहास और इसका महत्व

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर निबंध: जानें भारत की आजादी का इतिहास और महत्व

तुर्की, पाकिस्तान और सऊदी अरब ने किया त्रिपक्षीय सैन्य समझौता

नई स्टडी: एंथोसायनिन से घट सकता है हृदय रोग और डायबिटीज का खतरा, जानिए कैसे

अगला लेख