Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

कविता : ओ मेघ अब तो बरस जा

संजय वर्मा 'दृष्ट‍ि'
सूखी धरा तरसे हरियाली 
जाती आबिया लाएगी संदेशा 
माटी की गंध का होगा कब अहसास हमें 
गर्म पत्थरों के दिल कब होंगे ठंडे 
घनघोर घटाओं को देख 
नाचते मोर के पग भी अब थक चुके 
मेंढक को हो रहा टर्राने का भ्रम  
ओ मेघ अब तो बरस जा 
 
 
छतरियां, बरसाती 
भूली गांव-शहर का रास्ता 
उन्होंने घरों में जैसे रख लिया हो व्रत 
नदियां, झरनों के हो गए कंठ सूखे 
कल-कल के वे गीत भूले 
नेह में भर गया अब तो पानी 
ओ मेघ अब तो बरस जा 
 
हले खेत हो जैसे अनशन पर 
बादलों की गड़गड़ाहट 
बिजलियों की चमक से 
डर जाता था कभी प्रेयसी का दिल 
ठंडी हवाओं से उठ जाता था घुंघट 
मुस्कुराते चेहरे होने लगे अब मायूस 
ओ मेघ अब तो बरस जा 

Show comments

सभी देखें

नशे की लत से उबरने के लिए कौनसी थेरेपी और कदम होते हैं सबसे असरदार

बारिश के मौसम में जरूर पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर को देंगे इम्युनिटी, एनर्जी और अंदरूनी गर्माहट

डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय, मच्छरों से ऐसे करें खुद की सुरक्षा

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

बरसात के मौसम में ये 5 आसान योगासन कर सकते हैं आपकी इम्युनिटी की रक्षा

सभी देखें

क्या रूस में मोजतबा खामेनेई प्लास्टिक सर्जरी करवा रहे है, अयातुल्ला की अंतिम विदाई से रहस्यमयी अनुपस्थिति से उठे सवाल?

पुण्यतिथि विशेष: स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय और खास बातें

स्वामी विवेकानंद पुण्यतिथि विशेष: एक ज्योति जो आज भी भारत का पथ आलोकित कर रही है

International Plastic Bag Free Day: इंटरनेशनल प्लास्टिक बैग फ्री डे कब और क्यों मनाया जाता है?

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

अगला लेख