Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

मंडरा रहा है यूर्मेटॉयड आॅॅर्थराइटिस का खतरा

अगर आपका शरीर लंबे समय तक लगातार एक ही प्रकार की शारीरिक गतिविधि करता है, तो यह आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। जी हां, लंदन में हुए एक ताजा शोध में यह बात सामने आई है।


इस नए अध्ययन के अनुसार लंबे समय तक भारी वस्तु उठाने या मुड़ने जैसे एक ही तरह के शारीरिक श्रम करते रहने से यूर्मेटॉयड आर्थराइटिस (आरए) के विकसित होने का खतरा बढ़ जाता है। यूर्मेटॉयड आर्थराइटिस गठिया रोग का एक प्रकार है।
 
हालांकि कई वर्षों तक एक तरह की शारीरिक गतिविधि करते रहने की वजह से ऑस्टियोआर्थराइटिस (ओए) के बहुत से मामले सामने आए हैं लेकिन यह पहला ऐसा अध्ययन है, जो कि शारीरिक श्रम और आरए के बीच संबंध को दिखाता है।
 
इस बात का पता लगाने के लिए कि शारीरिक श्रम से आरए होने का खतरा है या नहीं, आरए से पीड़ित 3,680 रोगियों पर अध्ययन किया गया। स्वीडन के कारोलिंस्का इंस्टीट्यूट से पिंग्लिंग जेंग के अनुसार- अध्ययन में हमने पाया कि एक ही प्रकार के शारीरिक श्रम से आरए के विकसित होने का खतरा बढ़ जाता है।
 
जेंग के अनुसार उम्मीद है कि इस अध्ययन के सामने आने के बाद आरए के विकसित होने से रोकने में मदद मिल सकेगी।

Show comments

सभी देखें

नशे की लत से उबरने के लिए कौनसी थेरेपी और कदम होते हैं सबसे असरदार

बारिश के मौसम में जरूर पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर को देंगे इम्युनिटी, एनर्जी और अंदरूनी गर्माहट

डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय, मच्छरों से ऐसे करें खुद की सुरक्षा

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

बरसात के मौसम में ये 5 आसान योगासन कर सकते हैं आपकी इम्युनिटी की रक्षा

सभी देखें

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

घर की 'एनर्जी' बदल देंगी ये खास धूप, जानें किस धुएं में छिपा है क्या राज

Swami Vivekananda Quotes: स्वामी विवेकानंद के 11 अनमोल कथन, जो हमें ऊर्जा, आत्मविश्वास और सकारात्मकता से भर देंगे

पुण्यतिथि विशेष: स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय और खास बातें

क्या रूस में मोजतबा खामेनेई प्लास्टिक सर्जरी करवा रहे है, अयातुल्ला की अंतिम विदाई से रहस्यमयी अनुपस्थिति से उठे सवाल?

अगला लेख