Hanuman Chalisa

परिवर्तन की धारा

Updated: रविवार, 2 अप्रैल 2017 (00:21 IST)
अव्यवस्थाओं के घुप अंधेरे में उजाला आसानी से तो आना नहीं है, 
विरोधियों के पास अनर्गल बकवास का बचा अब कोई बहाना नहीं है। 
यूपी को चाहिए था बस योगी-सा ही धाकड़ नेता, 
जिसको अपने लिए तो कुछ खोना या पाना नहीं है।।1।। 
 
कोई तो कारण था जिससे पैदा हुई सिस्टम में कमी, 
कभी न रूबरू हुए उस कारण से, दोषी तो सचमुच थे हमी। 
कायरता हमारी उजागर होकर आती है सामने,
जब देखते हैं कि सुधार ला देता है मोदी/ योगी-सा एक धाकड़ आदमी।।2।। 
 
भारत के जनमानस को अब गंभीर चिंतन चाहिए, 
किसी परिवार या विरासत की न महिमा का गायन चाहिए। 
नहीं चाहिए खुशामदियों से घिरे बचकाने पुतले अब,
मोदी की कार्यविधि में निपुण संकल्पवान युवजन चाहिए।।3।। 
 
चुनावों ने उस बूढ़ी पार्टी के सब अरमानों को चकनाचूर किया, 
युवराज के आसपास आशाओं के कुहासों को दूर किया। 
अच्छा है कि अंध आस्थाओं पर लगी करारी चोट ने,
पार्टी के चिंतनशीलों को पुनर्विचार पर मजबूर किया।।4।। 
 
झेल न पाए 'ईवीएम' से नतीजे, माया और केजरीवाल, 
खिसियाए पहुंचे वे कोर्ट में, बदहवास बेहाल। 
हर व्यवस्था तब तक ही ठीक है, हो जब तक उनके अनुकूल,
अन्यथा हुआ ही होगा बस, कोई षड्यंत्र या कि गोलमाल।।5।। 
लेखक के बारे में
डॉ. रामकृष्ण सिंगी
डॉ. रामकृष्ण सिंगी ने मध्यप्रदेश के शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालयों में 40 वर्षों तक अध्यापन कार्य किया तथा 25 वर्षों तक वे स्नातकोत्तर वाणिज्य विभागाध्यक्ष व उप प्राचार्य रहे। महू में डॉ. सिंगी का निवास 1194 भगतसिंह मार्ग पर है। डॉ. सिंगी देवी अहिल्या विश्वविद्‍यालय इंदौर (मप्र) के वाणिज्य संकाय.... और पढ़ें
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

सभी देखें

Azad Jayanti 2026: जयंती विशेष: चन्द्रशेखर आजाद के जीवन की ऐसी घटनाएं, जिन्हें हर युवा को जानना चाहिए

लोकमान्य तिलक जयंती 2026: जीवन परिचय, इतिहास, महत्व और अनसुने तथ्य

ब्रिटिश सरकार न सरस्वती प्रतिमा वापस करेगी, न कोहिनूर हीरा

बारिश में कुछ टेस्टी खाने का है मन? ट्राई करें ये 5 मानसून स्पेशल रेसिपीज

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

अगला लेख