kalsarpa dosh calculator
✕

ऑपरेशन सिंदूर पर शानदार कविता: भारत के स्वाभिमान और देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत पंक्तियां

Written By WD Feature Desk
Updated: बुधवार, 13 अगस्त 2025 (12:25 IST)
operation sindoor par kavita in hindi 
 
भारत की पुण्यभूमि पर पहलगाम जैसा गुलिस्तान,
पाकिस्तान की साज़िश से  धरती का स्वर्ग हुआ लहूलुहान ।।

मिटाने चले थे वो, भारत की बेटियों का सिंदूर,
सोचा न था होगा अपना ही हर घर चकनाचूर ।।

 भूल गए थे वो,  भारत है स्वाभिमान का देश,
शांतिदूत हैं हम, पर नहीं सहेंगे कोई क्लेश ।।

उठा ली भारत ने जब, अपने शौर्य की तलवार,
'ऑपरेशन सिंदूर' से, किया पलटकर दुश्मन पर प्रहार ।।

धरा की लाज बचाने को, उठे थे वीर बलवान।
ऑपरेशन सिन्दूर था, भारत का स्वाभिमान,

अंधेरी रात थी वो, दुश्मन का था डेरा,
गूंज उठा था जय भारती, मिटाना था आतंक का अंधेरा।।

दहले आतंकी अड्डे, थर्राए उनके आका,
मिट्टी में मिला दिए, हर पाप का खाका ।।

शांति का संदेश देते हैं, ये है हमारी पहचान,
पर डरपोक समझने की भूल न करे कोई नादान ।।

भारत है बुद्ध का अनुयायी, गांधी का अनुयायी महान,
पर शस्त्र उठाना भी जानते हैं, जब हो देश पर आन ।।

आतंक के आकाओं सुन लो, ये भारत का प्रण,
मिटाने तुम्हारे नापाक इरादे होकर रहेगा रण ।।


ALSO READ: ऑपरेशन सिंदूर पर निबंध: आतंकवाद के खिलाफ भारत का अडिग संकल्प, देश के माथे पर जीत का तिलक


 
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

दीप जलें हर द्वार, तभी सजेगा समृद्धि का संसार

अयोध्या दीपोत्सव: आस्था, अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भरता का पर्वोत्कर्ष

राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं

भारत के लिए ट्रम्प से ज्यादा खतरनाक है डेमोक्रेट्स!

'रसगुल्लों पर चर्चा'

अगला लेख