सम्बंधित जानकारी
- Weekly Horoscope 2021: जानिए, किस राशि के जातक के लिए यह सप्ताह रहेगा सबसे खास
- 17 अक्टूबर तक चमक जाएगा 5 राशियों का भाग्य, कन्या राशि में सूर्य का बढ़ेगा प्रताप
- गाड़ी चलाते हुए कोई कन्या सामने आ जाए तो....: शर्तिया लोटपोट कर देगा ये जोक
- आलिया भट्ट के टीवी विज्ञापन में कन्यादान पर सवाल, यूजर्स ने कहा हिंदू रीति-रिवाज का मजाक मत उड़ाओ
- Weekly Rashifal 2021: इस हफ्ते क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल (20-26 सितंबर 2021)
विश्व बेटी दिवस पर कविता : घर की शान होती हैं बेटियां
सबसे महान होती हैं भारत की बेटियां,
हम सबकी शान होती हैं भारत की बेटियां।
जिस दिन से घर में आती हैं बेटियां,
माता-पिता की इज्जत बन जाती हैं बेटियां।
भारत के विकास की डोर थामे हैं बेटियां,
भारत को बुलंदियों पर पहुंचातीं बेटियां।
सीता, सावित्री, दुर्गा की प्रतिरूप हैं बेटियां,
लक्ष्मी, सरस्वती, राधा का रूप हैं बेटियां।
हर युग में भारत को नई दिशा देती हैं बेटियां,
त्याग और बलिदान से भरपूर हैं बेटियां।
रण में चंडी दुर्गा, लक्ष्मी, अहिल्या होती हैं बेटियां,
आसमान में कल्पना, सुनीता-सी तैरती हैं बेटियां।
खेल में उषा, मल्लेश्वरी, सिन्धु-सी मचलती हैं बेटियां,
बछेंद्री, सानिया, मिताली-सी उछलती हैं बेटियां।
विजया, इन्द्रा, सुषमा-सी चमकती हैं बेटियां,
प्रशासन में किरण बेदी-सी कड़कती हैं बेटियां।
मैत्रेयी, गार्गी-सी विद्वान होती हैं बेटियां,
महादेवी, अमृता-सी साहित्यिक होती हैं बेटियां।
हर क्षेत्र में लक्ष्य को भेदती हैं बेटियां,
जीवन की चुनौती को जीतती हैं बेटियां।
भारत का सम्मान होती हैं बेटियां,
मां-बाप का अभिमान होती हैं बेटियां।
मरने से नहीं डरती हैं भारत की बेटियां,
पीछे मुड़कर नहीं देखती हैं भारत की बेटियां।
