Hanuman Chalisa

National Doctor Day 2023 Quotes डॉक्टर दिवस पर विशेष 10 शुभकामनाएं

Updated: शनिवार, 1 जुलाई 2023 (11:49 IST)
National Doctors Day Quotes
National Doctor Day 2023: हर साल भारत में नेशनल डॉक्टर डे 1 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिवस को भारत के सभी डॉक्टर के कार्य और योगदान को  सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। नेशनल डॉक्टर डे की शुरुआत 1991 को की गई थी। यह दिवस डॉ. बिधान चंद्र रॉय के जन्मदिन पर मनाया जाता है। डॉ. बिधान चंद्र पश्चिम बंगाल के 1948-1962 तक दुसरे मुख्य मंत्री रहे थे। साथ ही वह महात्मा गांधी के अच्छे मित्र होने के साथ उनके पर्सनल डॉक्टर भी थे। 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान डॉ. बिधान ने महात्मा गांधी का इलाज भी किया था।

इसके साथ ही भारत में उन्होंने कई हॉस्पिटल और मेडिकल कॉलेज को स्थापित भी किया है। इस डॉक्टर दिवस के दिन आप भी अपने डॉक्टर मित्र या मेडिकल प्रोफेशनल को सम्मान देने के लिए इन कोट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। चलिए देखते हैं डॉक्टर डे पर खास कोट्स को....
 
1. जब आंसू होते हैं, तो आप एक कंधे होते हैं।
जब दर्द होता है, तो आप दवा होते हैं।
जब कोई त्रासदी होती है, तो आप उम्मीद होते हैं।
 
2. सच, सच बताओ
किस किस के साथ ऐसा हुआ है कि दवा से ज्यादा,
किसी डॉक्टर की मुस्कराहट ने असर दिखाया हो।
 
3. जीवन से प्यार करना 
एक डॉक्टर ही सीखा देता है।
 
4.  एक अच्छा डॉक्टर दवा कम,
ख्याल ज्यादा रखने की सलाह देता है।
 
5. ईश्वर सबके जीवन की रक्षा
खुद से नहीं कर पाते इसलिए
इस धरती पर अपने रूप में डॉक्टर को भेज दिया।
 
6. डॉक्टर की लिखी दवा आंखों को भले समझ न आए, पर शरीर को ज़रूर समझ आती है।
 
7. जीवन को अच्छे तरीके से जीने के लिए अभिभावकों के बाद चिकित्सक की सलाह लेनी पडती हैं।
 
8. मैंने सुना है डॉटर की पढाई बहुत मुश्किल होती है, और हो भी क्यों न भगवान् का रूप लेना कोई आसान काम नहीं।
 
9. एक डॉक्टर ही होता है जो रोते हुए आये हुए को हंसाते हुए भेजता है।
 
10. वो सोते नहीं ताकि मरीज़ की आंखें बंद न हों वो कोई और नहीं वो डॉक्टर ही हैं।

ALSO READ: इस रिमझिम बारिश के लिए 10 latest shayari

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

Teachers Day 2026: हर शिक्षक अपने विद्यार्थियों से कहना चाहता है ये 5 बातें, पढ़कर भावुक हो जाएंगे आप

Teachers Day 2026: दिल छू लेंगे ये 10 मोटिवेशनल कोट्स, अपने पसंदीदा टीचर को भेजकर बनाएँ उनका दिन खास

Teachers Day Special: इस शिक्षक दिवस अपने प्रिय गुरुजनों को भेजें ये 10 अनमोल संदेश, जो सीधे दिल तक पहुँचेंगे

Teacher day essay : शिक्षक दिवस पर बच्चो के लिए निबंध

यूपी का राजनीतिक भविष्यफल!

अगला लेख