ramcharitmanas

हिन्दी कविता : मुझसे मिलने मत आना....

Updated: शुक्रवार, 18 नवंबर 2016 (11:59 IST)
सरल मार्ग को चुनना है तो मुझसे मिलने मत आना,
जीवन को सीधा गुनना है तो मुझसे मिलने मत आना।


 
जीवन में संघर्षों को अपनाना बहुत कठिन है काम सखे,
साहस के शूलों को चुनना पुरुषार्थों का अंजाम सखे।
 
जीवन में कायरता हो तो मुझसे मिलने मत आना,
सरल मार्ग को चुनना है तो मुझसे मिलने मत आना।
 
जब भी मुझसे बात करो तो साहस के घेरे में करना,
जब भी आंख मिलाओ मुझसे पलकें नीची मत करना।
 
संघर्षों से मन हिलाता हो तो मुझसे मिलने मत आना,
सरल मार्ग को चुनना है तो मुझसे मिलने मत आना।
 
विषधरों के शहर में जीना है तो विष को पीना सीखो,
मरुस्थलों के हृदय में रहकर अपनी प्यास बढ़ाना सीखो।
 
मृत्यु भय से गर दिल कांपे तो मुझसे मिलने मत आना,
सरल मार्ग को चुनना है तो मुझसे मिलने मत आना।
 
लेखक के बारे में
सुशील कुमार शर्मा
वरिष्ठ अध्यापक, गाडरवारा.... और पढ़ें
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

80s retro look trend : 80 के दशक के रेट्रो लुक से स्मृति और नॉस्टेल्जिया तक

हिंदी दिवस 2026: हिंदी नहीं रही अब पहले जैसी, फिर भी दुनिया में बढ़ता जा रहा इसका दबदबा

वरिष्ठ पत्रकार और लेखक कृष्ण मोहन झा की किताब "डा मोहन भागवत संदेश" का विमोचन

अगला लेख