shradh paksha
✕

इंदौर को सलाम...

Updated: सोमवार, 31 दिसंबर 2018 (09:55 IST)
स्वच्छता में अग्रणी, अग्रणी ख़ूबसूरती में। 
प्रदेश के, मालवा के, नगर सिरमौर को सलाम।।


सलाम संकल्पवान प्रशासन को,
सलाम हर सफाईकर्मी को। 
सलाम पार्षदगणों को, महापौर को सलाम।।

सलाम सहयोगी नागरिकों को,
दुकानदारों, व्यवसाइयों को। 
स्वच्छ गली, चौक, नगर के पोर-पोर को सलाम।।

सलाम प्रथम बने रहने की उत्कट तमन्ना को। 
लक्ष्य पाने के हठ को, कर्मठता के अहर्निश दौर को सलाम।।

स्वच्छता की शान, सुंदरता की पहने कण्ठमाल,
इस नगर की सुबह, दोपहर, संध्या, भोर को सलाम।।

देवी अहिल्या से आशीर्वादित, मालव रत्न इन्द्रपुर को। 
जन-जन के लाड़ले अपने नगर इंदौर को सलाम।।
लेखक के बारे में
डॉ. रामकृष्ण सिंगी
डॉ. रामकृष्ण सिंगी ने मध्यप्रदेश के शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालयों में 40 वर्षों तक अध्यापन कार्य किया तथा 25 वर्षों तक वे स्नातकोत्तर वाणिज्य विभागाध्यक्ष व उप प्राचार्य रहे। महू में डॉ. सिंगी का निवास 1194 भगतसिंह मार्ग पर है। डॉ. सिंगी देवी अहिल्या विश्वविद्‍यालय इंदौर (मप्र) के वाणिज्य संकाय.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख