biodatamaker
✕

गीत : हम कलमकार हैं नया सवेरा लाएंगे...

Updated: मंगलवार, 15 जनवरी 2019 (16:56 IST)
चोर कहे कि साधु लिख दो,
कहे नालायक, लायक लिख दो।
 
हजम किया जो जनता का धन,
कहता नेक विधायक लिख दो।
 
भ्रम में न रहना कि हम बिक जाएंगे,
हम कलमकार हैं नया सवेरा लाएंगे।
 
हम होली-रमजान लिखेंगे,
सियाराम के गीत लिखेंगे।
 
कान्हा की बंसी से निकली,
राधाजी की प्रीत लिखेंगे।
 
देश की बात अगर आ जाए,
भगतसिंह की जीत लिखेंगे।
 
मौत भी आ जाए तो उसको,
अपना प्यारा मीत लिखेंगे।
 
कतरा-कतरा कटके भी मुस्काएंगे,
हम कलमकार हैं नया सवेरा लाएंगे।
 
*****
 
बापू के भारत दर्शन को,
जाने किसने तोड़ दिया है।
 
मन का साफ सुनहरा दर्पण,
जाने किसने फोड़ दिया है।
 
नई फसल का प्यारा सपना,
किसने उल्टा मोड़ दिया है।
 
देश के बिगड़े हालातों ने,
'नाजुक' को झकझोर दिया है।
 
कठिन राह है, पर हम चलते जाएंगे।
हम कलमकार हैं नया सवेरा लाएंगे।
 
*****
 
हम मां का आंचल लिक्खेंगे,
कल-कल बहती गंगा लिक्खेंगे।
 
भ्रष्टाचारी कोई भी हो,
हम उसको नंगा लिक्खेंगे।
 
वंदे मातरम् की ध्वनि से,
हर दिल पे तिरंगा लिक्खेंगे।
 
देश का पैसा ले भागा,
उसको भिखमंगा लिक्खेंगे।
 
भ्रम तोड़ो कि हम तुमसे डर जाएंगे,
हम कलमकार हैं नया सवेरा लाएंगे।
लेखक के बारे में
राकेश श्रीवास्तव 'नाजुक'

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

World Sight Day: क्‍यों मनाते हैं विश्व दृष्टि दिवस? जानिए इसका महत्‍व और इतिहास

क्यों मनाया जाता है भारतीय वायुसेना दिवस? जानें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत का इतिहास

अगला लेख