ramcharitmanas

हिन्दी कविता : देखा है तुमने...

Updated: बुधवार, 10 अगस्त 2016 (14:20 IST)
देखा है तुमने, शश्य-श्यामल फसलों को
खेतों में लहराते-झूमते हुए? 


 
देखा है तुमने, अलमस्त हवा के झोंकों को
फसलों का सिर चूमते हुए? 
 
देखा है तुमने, आवारा भौंरों को
खिले फूलों पर मंडराते, गुनगुनाते?
 
देखा है तुमने, सतरंगी ति‍तलियों को
बागों में बेपरवाह घूमते हुए?
 
...नहीं देखा? तो देखना! ।।1।।
 
देखा है तुमने, क्षितिज पर उगते/डूबते
अरुण सूरज को? 
 
देखा है तुमने, तालों में कलियों के साथ
खिले पंकज को? 
 
देखा है तुमने, पूर्णिमा के चांद को
इतराते, खिलखिलाते हुए,
 
देखा है तुमने, अमावसी रात की काली ओढ़नी की
तारोंभरी सज-धज को? 
 
...नहीं देखा? तो देखना! ।।2।।
 
देखा है तुमने, मरुस्थल के सुघड़
रेतीले टीलों को? 
 
अपनी निराली जीवनशैली में मस्त
खानाबदोश कबीलों को? 
 
बर्फीले पहाड़ों/ घाटियों के बीच फक्कड़ घूमते
मासूम गड़रियों को? 
 
भगोरिया उत्सव में नाचते-गाते
युवा-युगल भीलों को? 
 
...नहीं देखा? तो देखना! ।।3।।
 
देखा है तुमने, दमघोंटू ट्रैफिक,
खतरनाक बाइकें।
 
सड़कों पर यहां-वहां बैठी जुगाली करते
आवारा जानवर।
 
तुमने तो देखा है, कचरा घरों पर घूमते
सू्अरों के झुंड,
उनके बीच प्लास्टिक बीनते बच्चे अक्सर।
... (यही देखना तुम्हारी मजबूरी है अब)
 
तुमने तो देखा है, बरसाती कीचड़
जल-जमाव, फूटी सड़कें।
 
समृद्ध कॉलोनियों के आसपास...
झुग्गियों में रेंगती जिंदगी। 
 
प्रकृति की चित्रशाला के चित्र
देखना नहीं तुम्हारा नसीब।
 
बेबस देखना पड़ रहा है
शिथिलता, लापरवाही गैरजिम्मेदारी
से जनित गंदगी, बस गंदगी!!
 
... (कब तक देखते रहोगे यह सब?) ।।4।।
लेखक के बारे में
डॉ. रामकृष्ण सिंगी
डॉ. रामकृष्ण सिंगी ने मध्यप्रदेश के शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालयों में 40 वर्षों तक अध्यापन कार्य किया तथा 25 वर्षों तक वे स्नातकोत्तर वाणिज्य विभागाध्यक्ष व उप प्राचार्य रहे। महू में डॉ. सिंगी का निवास 1194 भगतसिंह मार्ग पर है। डॉ. सिंगी देवी अहिल्या विश्वविद्‍यालय इंदौर (मप्र) के वाणिज्य संकाय.... और पढ़ें
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख