manglik dosh calculator
✕

मार्मिक कविता : पीड़ा

Updated: बुधवार, 11 जुलाई 2018 (14:57 IST)
दिलीप गोविलकर, खंडवा (मप्र)
 
अमानवीयता की आग में झुलस रहा है मेरा हृदय
कभी पत्थर-सा था अनुशासित, अडिग
आज क्रंदन कर रहा है।
 
चारों ओर पसरी असहनीय वेदनाओं के जकड़न में
उलझा है मेरा हृदय
दो राहें पर खड़ा बच्चों की चीत्कार से विचलित
द्रवित है मेरा हृदय।
 
क्या इतनी हावी हो सकती है वासना
जो हैवानियत बन जाए
क्या निरीह, अबला, लाचार सब पशुता की भेंट चढ़ जाए।
 
नहीं चाहिए ऐसा समाज मुझे
जहां मानवीयता पल-पल हो तार-तार
जहां पैसे और सत्ता के सुख में डूबे
हाथी हो मदमस्त हजार।
 
हे ईश्वर! मोम से पिघलते इस हृदय को अब और नहीं चाहिए करुणा
डर है मुझे असंवेदनशीलता के घने अंधेरे में
यह हृदय फिर कठोर न हो जाए।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रूस अंतरिक्ष में उपयोग के लिए बना रहा है परमाणु हथियार, जानिए विस्फोट से धरती पर क्या-क्या हो जाएगा ठप?

संविधान की रोशनी में बदल जाता है कलम का दायरा

गोभी में केमिकल की मिलावट कैसे पहचानें? खरीदने से पहले जान लें ये तरीके, यहां करें शिकायत

कबूतर की बीट से लेकर गाजरघास तक, इस मौसम में इनसे होने वाली बीमारियां हो सकती हैं खतरनाक

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

अगला लेख