ramcharitmanas

हिन्दी कविता : दाना दु:ख है मुझे...

Updated: बुधवार, 21 सितम्बर 2016 (14:48 IST)
प्रश्नों पर प्रश्नचिन्ह,
उत्तरों पर पहरे हैं।


 
देश मेरा आगे बढ़ रहा है,
दाना मांझी गिड़गिड़ा रहा है।
 
अस्पताल के भेड़िए लगा रहे हैं ठहाका,
बेटी मां की लाश के पास बैठी रो रही है।
 
अमंग देई की लाश कैसे जाएगी साठ मील दूर,
दाना के पास जेब में नहीं है फूटी कौड़ी।
 
लाश को कपड़े में लपेटकर,
रस्सी से बांधकर कंधे पर उठाकर।
 
रोती बेटी का हाथ थामकर,
चल पड़ता है दाना अपने गांव की ओर।
 
सभ्य समाज के ठेकेदार सड़क के दोनों ओर से,
देख रहे थे उस ठठरी को कांधे पर।
 
थोथी संवेदनाओं का लगा था अम्बार,
दाना का निस्पृह भावहीन चेहरा।
 
तिल-तिलकर खोल रहा था पोल,
मरती हुई मानवी संवेदनाओं की।
 
खबरों के ठेकेदार खींच रहे थे फोटो,
अपनी टीआरपी बढ़ाने के लिए।
 
कोस रहे थे सोती सरकारों को,
दे रहे थे दुहाई सत्य बोलने की।
 
बारह किलोमीटर तक एक गरीब की लाश,
बनी रही थिएटर सब देख रहे थे तमाशा।
 
सरकारें सोती रहीं,
मीडिया चिल्लाता रहा।
 
सभ्य समाज हंसता रहा,
बेटी रोती रही।
 
दाना कंधे पर लाश ढोता रहा,
मेरा देश आगे बढ़ता रहा।
लेखक के बारे में
सुशील कुमार शर्मा
वरिष्ठ अध्यापक, गाडरवारा.... और पढ़ें
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

80s retro look trend : 80 के दशक के रेट्रो लुक से स्मृति और नॉस्टेल्जिया तक

हिंदी दिवस 2026: हिंदी नहीं रही अब पहले जैसी, फिर भी दुनिया में बढ़ता जा रहा इसका दबदबा

वरिष्ठ पत्रकार और लेखक कृष्ण मोहन झा की किताब "डा मोहन भागवत संदेश" का विमोचन

पेरिस में बना यूरोप का सबसे बड़ा अक्षरधाम मंदिर

ब्रिक्स से भारत क्या हासिल कर सकता है...?

अगला लेख