Hanuman Chalisa

हिन्दी में कविता लेखन : क्या तुमने कविता लिखी?

Updated: सोमवार, 2 जनवरी 2017 (14:16 IST)
क्या तुमने लिखा है मन के समंदर को,
क्या तुमने लिखा है टूटते गहन अंदर को।


 
क्या देह की देहरी से इतर कुछ लिख सके हो,
क्या मन की खिड़की से कुछ कह सके हो।
 
क्या स्त्री की उपेक्षा तुमने लिखी है,
क्या बेटी की पीड़ा तुमको दिखी है।
 
क्या कृष्ण के कर्षण को तुमने नचा है,
क्या राम के आकर्षण को तुमने रचा है।
 
क्या शरद के रास में खुद को भिगोया है,
क्या फाग के रंग में खुद को डुबोया है।
 
क्या क्रांति के स्वर तुम्हारे कानों में पड़े हैं,
सुना है सत्य के मुंह पर ताले पड़े हैं।
 
हर शख्स खामोशी से सहमा यहां है,
हर रात ओढ़े गहरी कालिमा यहां है।
 
क्या तुमने पीड़ितों की आहों को शब्दों में उकेरा है,
सुना है चांद पर आजकल जालिम का बसेरा है।
 
क्या गिद्ध की गंदी निगाहों को तुमने पढ़ा है,
सच के मुंह पर ये तमाचा किसने जड़ा है।
 
अगर ये सभी तुम्हारी कविता में नहीं है,
सरोकारों से गर तुम्हारी संवेदनाएं नहीं हैं।
 
भले ही जमाने में कितने भी मशहूर हो तुम,
सच मानो अभी साहित्य से बहुत दूर हो तुम।
 
लेखक के बारे में
सुशील कुमार शर्मा
वरिष्ठ अध्यापक, गाडरवारा.... और पढ़ें
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

सभी देखें

आस्था की विजय: जब पंढरपुर में एक बालक के रक्षक बने स्वयं विट्ठल

मैं गीत बन अधरों पर आऊंगा

NEET Controversy: छात्रों की आड़ में अराजकता फैलाने की साजिश

Raksha Bandhan Essay: राखी पर्व पर हिन्दी निबंध: वर्तमान समय में रक्षा बंधन का त्योहार

Essay on Friendship Day: फ्रेंडशिप डे: दोस्ती के अटूट बंधन का खूबसूरत पर्व, पढ़ें हिन्दी में रोचक निबंध

अगला लेख