• Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. साहित्य
  3. काव्य-संसार
  4. Hindi Kavita
Written By

हिन्दी कविता : दंगे

हिन्दी कविता : दंगे - Hindi Kavita
फिर मरा है कोई
इस दंगे की आग में,
न हिन्दू, न मुसलमान
मर गया इंसान 
इस दंगे की आग में
 

 
बैठे हैं सियासतखोर घरों में
आग है बस हमारे दरों पे
आम ही मरता आम ही मारे 
इस दंगे की आग में
 
भस्म न होते भस्मासुर ये
भस्म हुए बस घर मेरे
जल-जल उठी इंसानियत
इस दंगे की आग में
 
आंखों के आंसू अब सूखे
दर्द हलक में अटका है
इंसान नहीं हैवान हुए सब 
इस दंगे की आग में
 
नहीं-नहीं अब और नहीं
बहुत हुआ अब और नहीं
जल-जल उठी आत्मा मेरी
इस दंगे की आग में। 
 
शब्द एवं भाव संयोजक- आलोक वार्ष्णेय, हाथरस (उप्र)