sundarkand

ग़ज़ल : बेटा हूं मैं भारत का, इटली का नवासा हूं...

Updated: गुरुवार, 12 अप्रैल 2018 (14:30 IST)
पत्रकार, लेखिका व शायरा फ़िरदौस ख़ान ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर एक गज़ल लिखी है। इस ग़ज़ल में राहुल गांधी के वजूद का अक्स झलकता है। ये ग़ज़ल उन्होंने राहुल गांधी को समर्पित की है। कांग्रेस अध्यक्ष और उनके चाहने वालों को ये ग़ज़ल ज़रूर पसंद आएगी।
 
 
 
भारत की मुहब्बत ही इस दिल का उजाला है,
आंखों में मेरी बसता एक ख़्वाब निराला है।
 
बेटा हूं मैं भारत का, इटली का नवासा हूं,
रिश्तों को वफ़ाओं ने हर रूप में पाला है।
 
राहों में सियासत की, ज़ंजीर है, कांटें हैं,
सु:ख-दुख में सदा मुझको जनता ने संभाला है।
 
धड़कन में बसा मेरी, इस देश की गरिमा का,
मस्जिद कहीं, गिरजा कहीं, गुरुद्वारा, शिवाला है।
 
बचपन से ले के अब तक, ख़तरे में जां है लेकिन,
दुरवेशों की शफ़क़त का, इस सर पे दुशाला है।
 
नफ़रत, जलन, अदावत, दिल में नहीं है मेरे,
अख़लाक़ के सांचे में, अल्लाह ने ढाला है।
 
पतझड़ में, बहारों में, फ़िरदौस नज़ारों में,
हर दौर में देखोगे, राहुल ही ज़ियाला है।
 
शब्दार्थ : दुरवेश- संत, अदावत- शत्रुता, अख़लाक़- संस्कार, फ़िरदौस- स्वर्ग, ज़ियाला- उजाला।
लेखक के बारे में
फ़िरदौस ख़ान

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्ती पर बॉलीवुड के 25 सदाबहार गाने, हर दोस्त को आएंगे पसंद

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्ती कब बदल जाती है प्यार में? जानिए 7 बड़े संकेत

खूब खाइए कि आप लखनऊ में हैं...

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्त कितने प्रकार के होते हैं? जानिए किन दोस्तों से रहना चाहिए सतर्क

अगला लेख