dharma sangrah
✕

देवी गीत : महिमा मां बड़ी तुम्हारी है

Updated: शुक्रवार, 23 मार्च 2018 (11:55 IST)
प्रो. सी.बी. श्रीवास्तव "विदग्ध"

नवरात्रि पर्व में पूजा की महिमा मां बड़ी तुम्हारी है 
हर गाँव शहर , घर घर जन जन में पूजा की तैयारी है 
 
सबके मन भाव सुमन विकसे , मौसम उमंग से पुलकित है 
हर मंदिर मढ़िया देवालय में , भीड़ भक्त की भारी है 
 
सात्विक मन की पूजा सबकी होती अक्सर है फलदायी 
संसार तुम्हारी करुणा का , मां युग युग से आभारी है 
 
श्रद्धा के सुमन भरा करते , जीवन में  मधुर सुगंध सदा 
आशीष चाहता इससे मां , तेरा हर चरण पुजारी है 
 
अनुराग और विश्वास जिन्हें है अडिग तुम्हारे चरणों में 
उन पर करुणा की वर्षा करने की माता अब बारी है 
 
कई रूपों , नामों धामों में , है व्याप्त तुम्हारी चेतनता 
अति भव्य शक्ति , गुण की ,महिमा तव जग में हे माँ न्यारी है

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

World Sight Day: क्‍यों मनाते हैं विश्व दृष्टि दिवस? जानिए इसका महत्‍व और इतिहास

क्यों मनाया जाता है भारतीय वायुसेना दिवस? जानें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत का इतिहास

अगला लेख