ramcharitmanas

world book day : कैसे हुई विश्व पुस्तक दिवस मनाने की शुरुआत, जानिए किताबें पढ़ने की अहमियत

Updated: शुक्रवार, 23 अप्रैल 2021 (13:30 IST)
विश्व पुस्तक दिवस हर साल 23 अप्रैल को मनाया जाता है। यह इसलिए मनाया जाता है क्योंकि इस दिन कुछ प्रसिद्ध लेखकों का निधन भी हुआ था तो किसी का जन्म भी हुआ था। इस दिन को मनाने की शुरुआत यूनेस्को में 23 अप्रैल 1955 से हुई। जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को किताबों के प्रति जागरूक करना। 
 
समूची दुनिया में इस दिन को सेलिब्रेट किया जाता है। अलग-अलग तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। स्वीडन में वर्ल्ड बुक डे पर लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है, तो कहीं पर किस्सागोई का प्रोग्राम किया जाता है। हालांकि कोविड-19 के कारण इस साल किसी तरह का आयोजन नहीं किया जा रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं किताबों में बहुत कुछ पढ़ने, समझने, सुनने और देखने को मिलता है। तो इस खास दिवस के मौके पर आपको बताते हैं किताबों की अहमियत - 
 
- किताबें पढ़ने से आपका ज्ञान बढ़ेगा। जिस क्षेत्र में आपकी रूचि है उससे जुड़ी बुक्स पढ़ना शुरू कर दें। ताकि आप जल्द से जल्द उस क्षेत्र के बारे में अधिक से अधिक जान सकें। 
 
- अगर आपको लिखना पसंद है लेकिन शब्दों की कमी से अपने विचारों को नहीं लिख पा रहे हैं तो आपको किताबें पढ़ना शुरू कर देना चाहिए। उन शब्दों को आप अलग से डायरी बनाकर लिख सकते हैं। इससे आपके पास शब्दकोष तैयार हो जाएगा। 
 
- किसी भी तरह की भाषा पर पकड़ बनाने के लिए शब्दों का सही चयन करना बहुत जरूरी होता है। वह आपको सिर्फ किताबों में ही मिल सकता है। फिर चाहे आप अंग्रेजी में ही परफेक्ट होना चाहते हो। इसके लिए भी आपको इंग्लिश नॉवेल्स का ज्ञान होना जरूरी है।
 
- अच्छे-अच्छे लेखकों को पढ़ें। जैसे- प्रेमचंद, हरिवंशराय बच्चन, धर्मवीर भारती, महादेवी वर्मा, जयशंकर प्रसाद, सुमित्रानंदन पंत सहित तमाम लेखक हैं। कई लेखकों ने अपनी लेखन से युग भी बना दिए है। इसमें से एक हैं भारतेंदु युग। तो किसी ने देश में क्रांति ला दी है। 
 
 -आपने अक्सर देखा होगा कई लोग किताबों को सूंघते भी हैं, क्योंकि वे जानते हैं किताबों की खुशबू में कितना सुकून छिपा होता है जैसे हल्की बारिश में मिट्टी की सौंधी-सौंधी खुशबू में।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

Teacher day 2026: 5 सितंबर शिक्षक दिवस पर इस बार क्या है खास

श्रीकृष्‍ण जन्माष्टमी विशेष: जब जीवन हारने लगे, तब श्री कृष्ण का जीवन पढ़िए

'मक्का गठबंधन' की इस्तांबुल में हुई पहली बैठक, पाकिस्तान को बड़ी जिम्मेदारी

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

अगला लेख