Hanuman Chalisa

Love your Books: अपनी किताबों से है प्यार तो ‘वर्ल्‍ड बुक डे’ पर करें यह काम

Updated: शुक्रवार, 23 अप्रैल 2021 (12:35 IST)
किताबें इंसान की सबसे अच्‍छी दोस्‍त होती हैं। ये न कोई सवाल करती हैं और ही कोई जवाब मांगती हैं। आपके अकेलेपन की सबसे अच्‍छी साथी होती हैं और आपको ज्ञान के हिसाब से समृध्‍द करती हैं।

लेकिन इतना कुछ देने के बाद भी आप इनसे ज्ञान लेकर बाद में कहीं भी पटक देते हैं। आइए जानते हैं अगर आपको किताबों से प्‍यार है तो आपको उनके साथ क्‍या और कैसा व्‍यवहार करना चाहिए।

कई लोगों ने अपनी फेवरेट बुक्‍स का कलेक्‍शन भी कर रखा होगा। आपने बुक शेल्‍फ भी बना रखी होगी। लेकि‍न आपको शायद ही कभी अपनी बुक शेल्‍फ को सलीके से रखने का टाइम मि‍ल पाता होगा या शायद आपको तरीका मालूम न हो। या शायद आप सबसे अच्‍छी इस फ्रेंड्स को टेकन फॉर ग्रांटेड लेते होंगे।

लेकिन आज हम आपको अपनी बुक शेल्‍फ को ठीक ठाक करने की टि‍प्‍स दे रहे हैं। इनको आजमाएंगे तो आपकी ये टेकन फॉर ग्रांटेड दोस्‍त बहुत खुश हो जाएंगी।

बुक्‍स की शेल्‍फ ड्राइंग रूम में न बेडरूम में रखें। यहां आपकी प्रायवेसी ज्‍यादा मेंटेन रहती है। कि‍ताबें पढ़ने के लि‍ए पीसफुल एनवायमेंट की जरूरत होती है। ड्रॉइंग रूम में कभी भी कोई भी एंट्री मार सकता है इसलि‍ए बेहतर है कि‍ या तो बेडरूम को अपना रीडिंग रूम बनाएं या अगर कोई अलग रूम हो तो बहुत ही अच्‍छा। बुक्‍स की अलमारी में 'बुकमार्क' भी रखें।

शेल्‍फ के पास एक स्‍टूल भी रखें ताकि‍ बुक्‍स नि‍कालने में आसानी रहे। शेल्‍फ में बुक्‍स जमाने से पहले पेस्‍टीसाइड छि‍ड़कें, इससे बुक्‍स में कीड़े नहीं लगेंगे। बुक्‍स रखने से पहले उसमें पेपर बि‍छाएं हो सके तो अमृत-वचन के वॉलपेपर्स लगाएं और उसमें थोड़ा टेल्कम पावडर छिड़कें। अलमारी के दरवाजे अगर काँच के हैं तो बहुत अच्‍छा।

बुक्‍स पर कवर चढ़ाएं। ये कवर ब्राउन पेपर्स से लेकर प्लास्टिक के चिकने कवर भी हो सकते हैं। बुक्‍स पर लेबल लगाएं। लेबल पर पुराने कैलेंडर से अंक काटकर क्रमानुसार चिपकाएं। मैगजीन्‍स और बुक्‍स को अलग-अलग जगह पर रखें। बुक्‍स या तो सब्‍जेक्‍ट के अनुसार डि‍वाइड करें या ऑथर्स के अनुसार।

एक रजिस्टर बनाए, इसमें बुक्‍स पर अंकित नंबर लिखें, उसके सामने बुक्‍स का नाम तथा लेखक का नाम लिखें। इससे आपकी बुक कभी गुम नहीं होगी।

बुक शेल्फ के पास पुराने ग्रीटिंग कार्ड, जन्मदिन के कार्ड सजाकर लगाए जा सकते हैं। जहां बुक शेल्फ हो, वहां एक आरामकुर्सी भी हो तो क्‍या बात है। बुक शेल्फ के नजदीक टेबल-कुर्सी पर नाइट-लैंप की व्यवस्था भी होनी चाहिए। बुक शेल्फ के पास ही सीडी और कैसेट्‍स कलेक्शन होगा तो बुक्‍स ढूंढते हुए या शेल्‍फ जमाते समय म्‍यूजि‍क सुना जा सकता है। इससे आप सर्चिंग करते समय बोर नहीं होंगे और शेल्‍फ की भी सफाई बोझ नहीं लगेगी।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

आंदोलित युवा और संवाद की आवश्यकता

नेतन्याहू के लिए ब्रिटेन एक इस्लामी देश क्यों है?

अगला लेख