Hanuman Chalisa

गांधी के जीवन, दर्शन और संदेश का कलात्‍मक सफर है नई कि‍ताब ‘संतति‍’

Updated: गुरुवार, 1 अक्टूबर 2020 (18:31 IST)
  • कला और कविता के माध्‍यम से किताब बयां करेगी गांधी की कहानी
  • हार्पर कॉलिन्‍स की नई कि‍ताब संतति‍: महात्‍मा गांधी, तब, अब और आगे’ 2 अक्‍टूबर को होगी प्रकाशि‍त
  • अंग्रेजी में नवकीरत सोढी द्वारा लिखी इस किताब का हिंदी अनुवाद लवीना बालदोटा ने किया है।
महात्‍मा गांधी के जीवन-दर्शन और उनके सिद्धांत को लेकर अब तक कई किताबें लिखीं जा चुकी हैं। उन्‍हें कई तरह से याद किया गया और जाना-पहचाना गया। गांधी को याद रखने का कोई एक कारण नहीं है, वे कई तरह से दुनिया में लोगों के मानस पटल पर अंकित हैं। लेकिन गांधी या उनके जीवन को शायद ही अब तक किसी ने कला और कविता के माध्‍यम से याद किया हो या उन्‍हें श्रद्धांज‍लि दी हो।

हार्पर कॉलिन्‍स पब्‍ल‍िकेशन से प्रकाशि‍त एक नई किताब ‘संतति‍’ में गांधी को कुछ इसी तरह याद किया गया है। कला और कवि‍ता की दृष्‍ट‍ि से। यह किताब अपनी तरह का पहला आर्ट कलेक्शन है, जिसमें कलाकारों ने अपनी तरह से गांधी को अभिव्यक्त किया है।
लेखक नवकीरत सोढी

यह शायद पहला और अपनी तरह का अनुठा अनुभव होगा, जब गांधी को कला और कवि‍ता से जोड़ा जा रहा है, आर्ट से गांधी का संबंध जोड़ा गया हो।

किताब से जुड़े लेखक और अनुवादक बताते हैं कि यह किताब एक यात्रा की तरह है। एक ऐसी यात्रा जो गांधी के संदेश, उनके सिद्धांत और उनके जीवन दर्शन के अब तक के प्रभाव पर रोशनी डालती है और उस प्रभाव को बेहद ही खूबसूरत तरीके से बयान करती है। महात्‍मा गांधी की 150वीं वर्षगांठ के मौके पर यह कि‍ताब और भी अहम हो जाती है।

‘संतति’ ‘महात्‍मा गांधी तब, अब और आगे’ शीर्षक से 2 अक्‍टूबर को आ रही इस किताब को लेखक और कवि‍यत्री नवकीरत सोढी ने लिखा है। इसका हिंदी अनुवाद लवीना बालदोटा ने किया है। बताया जाता है कि लवीना ने जब पहली बार इस किताब के कॉन्‍सेप्‍ट को इसकी लेखक नवकीरत से साझा किया तो उन्‍हें यह अनोखा आइडिया बेहद पसंद आया, इसके बाद कई अहम लोग और संस्‍थान-प्रतिष्‍ठान इससे जुड़ते गए। इसके बाद गांधी के नाम के साथ आर्ट और डिजाइन का यह एक बेहद खास दस्‍तावेज बन गया।

इस किताब को कला, चित्र और कविता के जरिए दर्शाई गई महात्‍मा गांधी की यात्रा या उनकी प्रदर्शनी कहा जाए तो शायद गलत नहीं होगा।

हार्पर कॉलिन्‍स से आ रही यह किताब 2 अक्‍टूबर से हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्‍ध होगी।
लेखक के बारे में
नवीन रांगियाल
नवीन रांगियाल DAVV Indore से जर्नलिज्‍म में मास्‍टर हैं। वे इंदौर, भोपाल, मुंबई, नागपुर और देवास आदि शहरों में दैनिक भास्‍कर, नईदुनिया, लोकमत और प्रजातंत्र जैसे राष्‍ट्रीय अखबारों में काम कर चुके हैं। करीब 15 साल प्रिंट मीडिया में काम करते हुए उन्‍हें फिल्‍ड रिपोर्टिंग का अच्‍छा-खासा अनुभव है। उन्‍होंने अखबार.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

सभी देखें

Azad Jayanti 2026: जयंती विशेष: चन्द्रशेखर आजाद के जीवन की ऐसी घटनाएं, जिन्हें हर युवा को जानना चाहिए

लोकमान्य तिलक जयंती 2026: जीवन परिचय, इतिहास, महत्व और अनसुने तथ्य

ब्रिटिश सरकार न सरस्वती प्रतिमा वापस करेगी, न कोहिनूर हीरा

बारिश में कुछ टेस्टी खाने का है मन? ट्राई करें ये 5 मानसून स्पेशल रेसिपीज

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

अगला लेख