मंगलवार, 30 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. साहित्य
  3. साहित्य आलेख
  4. Jyoti Jain wins vishnukant shastri award
Written By

साहित्यकार ज्योति जैन अखिल भारतीय विष्णुकांत शास्त्री पुरस्कार से सम्मानित

Jyoti Jain wins award
लेखिका ज्योति जैन वर्ष 2021 के लिए साहित्य अकादमी मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद का अखिल भारतीय विष्णुकांत शास्त्री पुरस्कार (यात्रा-वृत्तांत)प्राप्त हुआ। 
 
अब तक उनकी कहानी, कविता, लघुकथा, उपन्यास सहित विभिन्न विधाओं मे चौदह पुस्तकें आ चुकी हैं।। जिनमे से 5 पुस्तकें मराठी, एक बांग्ला, एक अंग्रेजी सहित अन्य कुछ रचनाएं गुजराती, पंजाबी, उड़िया, तेलुगू में अनूदित।
 
 प्रेमचंद्र सृजनपीठ द्वारा कर्मभूमि सम्मान, भारतीय वांग्मय पीठ कोलकाता द्वारा गुरुदेव रविंद्रनाथ ठाकुर सारस्वत सम्मान, ढींगरा फाउंडेशन अमेरिका व शिवना प्रकाशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय कृति सम्मान, सलिला साहित्य रत्न सहित अनेक सम्मान। महाराष्ट्र के विद्यालय व विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम में आपकी लघुकथाएं। आपके साहित्य पर विद्यार्थी पीएचडी कर रहे हैं।
 
 प्रस्तुत संग्रह यात्राओं का इंद्रधनुष की लेखिका एनसीसी एयरविंग कैडेट व खिलाड़ी रही हैं, तो साहसिक यात्राएं उन्हें प्रिय है। जिनमें कैलाश मानसरोवर, लेह लद्दाख, सिक्किम के पहाड़ों से लेकर,जंगल सफारी, स्काय डाइविंग और स्कूबा भी शामिल है ..तो झाबुआ अंचल के आदिवासियों के अनुभव व विदेश यात्राएं भी हैं।
 
वे मानती हैं कि यात्राएं हमे निसर्ग के करीब ले आती है। तो यात्राएं जरूर कीजिए। हर यात्रा एक पाठ है और जिंदगी के इम्तहान में हर पाठ सीखना आवश्यक है।
 
यह पुरस्कार उन्हें संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी के निदेशक श्री विकास दवे व अभिनेता श्री आशुतोष राणा के कर कमलों से प्राप्त हुआ, जिसकी सम्मान निधि 1,00000 है।
Jyoti Jain wins award
ये भी पढ़ें
आखिर हम दो चीजों के बीच ही तो भटके हुए हैं— कल्‍पना और यथार्थ