sawan somwar

Book launch: 'जंगल सिटी' का एनएसडी में विमोचन

Updated: गुरुवार, 11 मार्च 2021 (14:51 IST)
राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय,(एनएसडी) नई दिल्ली में 8 मार्च को नाटक-'जंगल सिटी' का विमोचन किया गया। विमोचन एक्ज़ीक्युटिव डायरेक्टर सुरेश शर्मा के हाथों सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर विद्यालय के एजुकेशनल डीन अभिलाष पिल्लई और रजिस्ट्रार पीके मोहंती मौजूद थे। इस संक्षिप्त कार्यक्रम के बाद सुरेश शर्मा ने कहा, लॉकडाउन में प्राणियों को बहुत सी मुसीबतों को सामना करना पड़ा। ऐसी खबरें भी आती रहीं। इस दृष्टि से नाटक का कथ्य दिलचस्पी जगाने वाला है। मैं इस काम के लिए बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

अभिलाष पिल्लई ने कहा, उन्हें इस लेखन के बाद इस नाटक को पढ़ने का मौका मिला है। यह नाटक न सिर्फ प्राणियों के प्रति सम्वेदना जगाता है बल्कि रंगमंच पर प्रयोग के नज़रिये से भी आश्वस्त करता है। मोहंती ने महात्मा गांधी के बचपन पर लिखे नाटक- 'मोनिया दि ग्रेट' की प्रशंसा की।

उन्होंने इसके एनएसडी में हुए सफल मंचनों को निर्देशक हफ़ीज़ खान के साथ याद किया। साथ ही बच्चों के लिये निरन्तर रचनात्मक लेखन की प्रशंसा की।

अंत मे लेखक शकील अख़्तर ने एनएसडी के तीनो प्रमुख दिग्गजों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा, सभी के सहयोग और प्रेरणा से वे अपना विनम्र प्रयास जारी रखेंगे।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

आंदोलित युवा और संवाद की आवश्यकता

नेतन्याहू के लिए ब्रिटेन एक इस्लामी देश क्यों है?

इंदौर में साहित्य की विविध विधाओं का संगम: जनवादी लेखक संघ का 150वाँ रचना पाठ संपन्न

अगला लेख