biodatamaker

डर और भ्रम

Updated: शनिवार, 30 दिसंबर 2023 (13:16 IST)
यह एक छोटी सी पर सच्ची कहानी है।  मेरे मित्र अरविंद सिंह ने करीब चार दशक पहले इस घटना का जिक्र किया था। बलिया में उनका गांव सुरहा ताल के किनारे है।
 
उनके बाबा अच्छे पहलवान और लठैत थे। पूनम की रात थी। आसमान से चांदनी बरस रही थी। उनका पास के गांव में जाना हुआ था। वापसी में दिमाग में कुछ चल रहा था। सर पर पगड़ी और कंधे पर लाठी लिए वह अपनी ही धुन में गांव लौट रहे थे।
 
कुछ कदम दूरी पर उनको एक साया दिखी। ताकत का हौसला था ही। लाठी पर पकड़ और मजबूत हो गई पगड़ी को टाइट कर लिया। भरपूर वार के लिए उन्होंने लाठी तान भी ली। तभी उनके दिमाग में कौंधा। अरे यह तो गांव के सीवान (सीमा) का पत्थर है। वे रुके सीवान के पत्थर को प्यार से सहलाया। और घर आ गए। सोचें। अगर वह पत्थर पर लाठी से वार करते तो क्या होता। उसका तो कुछ नहीं बिगड़ता। इनके साथ कुछ भी हो सकता।
 
घटना का निचोड़
पागल और मूर्ख को छोड़ हर सामान्य आदमी को डर लगता है। डर पर जीत ही बहादुरी है। कभी कभी आपका यह डर भ्रम भी हो सकता है। लिहाजा अगर डर लग रहा है तो कुछ देर ठहरें। संभव है आपका डर कोरा भ्रम हो।  सांप को रस्सी समझने का भ्रम इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।
ALSO READ: मनोज भावुक बने अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन के कला मंत्री
लेखक के बारे में
गिरीश पांडेय
गिरीश पांडेय को विभिन्न मीडिया संस्थानों में तीन दशक से भी ज्यादा समय तक कार्य करने का अनुभव है। राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर इनकी गहरी पकड़ है। .... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

ब्रिक्स से दूरी बांग्लादेश को पड़ेगी भारी, तारिक रहमान के सम्मेलन में शामिल होने पर संशय

15 अगस्त विशेष: शहीदों के सपनों का भारत नारों से नहीं, हमारे चरित्र और कर्म से बनेगा

जब उम्मीद थक जाए, तब साहस काम आता है

असली पनीर और Analog Paneer में क्या है फर्क? खरीदने से पहले ऐसे करें पहचान

लोकतंत्र की पहली पाठशाला: छात्रसंघ चुनावों की वापसी क्यों जरूरी? जानें युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी

अगला लेख