sundarkand

मनोज भावुक बने अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन के कला मंत्री

Updated: गुरुवार, 21 दिसंबर 2023 (10:11 IST)
जमशेदपुर में आयोजित अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन के 27वें अधिवेशन ( स्वर्ण जयंती वर्ष ) में सुप्रसिद्ध लेखक, संपादक, टीवी प्रस्तोता, रंगकर्मी, फिल्म गीतकार व भोजपुरी सिनेमा के इतिहासकार मनोज भावुक को संस्था की नई कार्यकारिणी में 'कला मंत्री' नियुक्त किया गया। आज से पच्चीस वर्ष पहले मनोज भावुक इस संस्था के प्रबंध मंत्री रह चुके हैं। 
 
मनोज भावुक ने बताया कि भोजपुरी में मेरी शुरुआत इसी संस्था से हुई है। तब आचार्य पांडेय कपिल इस संस्था के अध्यक्ष थे और भोजपुरी फिल्म गीतकार ब्रजकिशोर दुबे कला मंत्री। अब अध्यक्ष बने हैं डॉ. ब्रज भूषण मिश्र और कला मंत्री का प्रभार मुझे दिया गया है। 
 
जगजाहिर है कि अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन भोजपुरी की एकमात्र ऐसी गौरवशाली संस्था है जिसका नेतृत्व डॉ. उदय नारायण तिवारी, आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी, आचार्य देवेन्द्र नाथ शर्मा, डॉ. विवेकी राय, पाण्डेय कपिल, डॉ. प्रभुनाथ सिंह, डॉ. रिपुसूदन श्रीवास्तव एवं डॉ. हरेराम त्रिपाठी चेतन सरीखे विद्वानों ने किया है। 
मनोज भावुक साहित्य, सिनेमा, रंगमंच, कला, सम्मेलन, समारोह और देश-विदेश में भोजपुरी के प्रचार-प्रसार के एक्सपर्ट माने जाते हैं। मनोज ने अफ्रीका और यूरोप में भोजपुरी की संस्था कायम की, प्रचार-प्रसार किया। भोजपुरी के साथ-साथ हिंदी-अंग्रेजी के अखबारों में भोजपुरी कला-संस्कृति और उसकी गौरवशाली परंपरा के बारे में अनवरत लिखते रहे। एक दशक तक भोजपुरी रंगमंच पर जमे रहे। भोजपुरी नाटकों पर शोध-पत्र लिखा। भोजपुरी सिनेमा का इतिहास लिखा। 
 
कई फिल्मों व धारावाहिकों की पटकथा लिखी, उसमें अभिनय किया। सारेगामापा जैसे लोकप्रिय रियालिटी शो के प्रोजेक्ट हेड रहे। कई टीवी चैनलों में वरिष्ठ पदों पर काम किया और सैकड़ों कार्यक्रम बनाये। कला और साहित्य की सनक की वजह से लंदन में अपने जमे-जमाये इंजीनियरिंग के करियर को अलविदा कह दिया और भोजपुरी के सर्वांगिण विकास में लग गए। मनोज विश्व भोजपुरी सम्मेलन की दिल्ली व इंग्लैंड इकाई के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
 
वर्तमान में भोजपुरी जंक्शन पत्रिका के संपादक, अचीवर्स जंक्शन के निदेशक और नामवर सिंह द्वारा स्थापित नारायणी साहित्य अकादमी के महासचिव हैं। भोजपुरी में उल्लेखनीय योगदान के लिए भारतीय भाषा परिषद, भाऊराव देवरस सेवा संस्थान व विश्व की अनेक प्रतिष्ठित संस्थाओं समेत फिल्मफेयर और फेमिना जैसी संस्थाओं ने मनोज को सम्मानित किया। साहित्य, सिनेमा और कला के संगम मनोज भावुक के कला मंत्री बनने पर सिनेमा और साहित्य जगत की तमाम हस्तियों ने उन्हें बधाई दी।
ALSO READ: इस दौर के संकट पर कवि महेंद्र सांघी की व्यंग्यात्मक कविता 'अस्थाई हल' पढ़ें उसकी समीक्षा के साथ

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

ब्रिक्स से दूरी बांग्लादेश को पड़ेगी भारी, तारिक रहमान के सम्मेलन में शामिल होने पर संशय

15 अगस्त विशेष: शहीदों के सपनों का भारत नारों से नहीं, हमारे चरित्र और कर्म से बनेगा

जब उम्मीद थक जाए, तब साहस काम आता है

असली पनीर और Analog Paneer में क्या है फर्क? खरीदने से पहले ऐसे करें पहचान

लोकतंत्र की पहली पाठशाला: छात्रसंघ चुनावों की वापसी क्यों जरूरी? जानें युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी

अगला लेख