एक साइकिल सवार तेज गति से आ रही लॉरी से टकराने के बावजूद बच गया। फिर भी मुकदमा चला और जज ने लॉरी ड्राइवर से जुर्माना वसूल करते हुए साइकिल सवार से पूछा - आप हादसे से किस प्रकार बच गए। साइकिल सवार ने उत्तर दिया - मेरा भगवान मेरे साथ था। जज ने कहा - साइकिल पर डबल सवारी कानून के खिलाफ है, इसलिए आपको भी जुर्माना भरना पड़ेगा।