Hanuman Chalisa
✕

बहू ने सास को दिया मोबाइल : joke पढ़कर आएगी Smile

Updated: बुधवार, 27 जुलाई 2022 (16:40 IST)
बहू ने सास को दिया मोबाइल, 
आखिर क्यों हुई मेहरबान..
नए जमाने की बहू ने 
सास को उनके जन्मदिन पर गिफ्ट में मोबाइल लाकर दिया 
और वो भी स्मार्ट फ़ोन 
बहू ने अपने सारे काम काज छोडक़र 
सास की सहेलियों और सारे परिचितों के नंबर सेव कर दिए।
सोने पे सुहागा
फिर उसमें व्हाट्सएप्प भी डाउनलोड कर दिया।
भजन और गाने भी लोड कर दिए अब सुनिए इस मेहनत का 
फायदा जो हुआ.... 
अब सासु मां का ध्यान घर में कम 
मोबाइल पर ज्यादा रहता है 
अब वो बेटा बहू की बातें सुनने 
की जगह, 
मोबाइल की घंटी पर कन्सनट्रेट करती हैं..
अपने बोलने की सारी एनर्जी 
मोबाइल पर गंवा देती हैं।
व्हाट्सएप्प नें तो उसकी सारी ताक़त अपने पास खींच ली है।
 
और बहू क्या कर रही है 
ये तक भुला देती हैं..
इधर-उधर बातें करने में घंटों 
बिता देती है, 
फिर दिन भर सासू माँ और उनका व्हाट्सएप्प 
उसी में लीन हो जाती है।
 पढ़ती है मुस्कुराती है।
 रात को भजन और गाने
 इधर बहू किचन में 
मनचाहा बनाकर कब खा लेती है 
सासु मां अब इस बात पर 
ध्यान कम देती है..
इससे पहले वो दिन रात 
बहू-बहू चिल्लाती थी,
बहू की जमकर 
परेड हो जाती थी।
कभी चाय, 
कभी हलवा 
कभी दूध 
कभी पानी
अब खत्म हुई 
बहू की सारी परेशानी।
सास के हाथ में बहू ने 
जबसे ये फुलतरु थमाया है, 
बहू ने गजब का चैन पाया है।
आजकल सास मोबाइल के 
साथ स्टाइल मारती है 
और 
बहू को करमजली कहने 
वाली सास
 अब बहू को बेटा-बेटा कहकर 
पुकारती है..!!
साइड इफेक्ट जो हुआ:
 बस उनका मोबाइल 
रीचार्ज जल्दी-जल्दी 
करवाना पड़ता है
 और 
फोन डिस्चार्ज हो जाए, 
तो चार्जिंग पर लगाना होता है।
 लेकिन कुछ पाने के लिए कुछ 
खोना तो पड़ता है..
वो कहते हैं न :-
अगर इससे प्यार बढ़ता है, 
तो ये दाग अच्छे हैं..!! 
इसलिए सास से परेशान 
बहुओं 
आइए ये टिप्स अपनाइए..
और आजमाइए अपनी
-अपनी सासों को मोबाइल 
गिफ्ट दीजिए 
और सास की रोज़- रोज़ की 
चकर-चकर से मुक्ति लीजिए
 
 रिजल्ट : बहू खुश 
और सास भी खुश 
जनहित में जारी

Show comments

O.M.: Operation Mole रिव्यू: लाल चंदन की तस्करी, खूनी खेल और अंडरकवर मिशन, लेकिन रोमांच की कसौटी पर कमजोर

कौन बनेगा करोड़पति 18 को मिला पहला करोड़पति, 24 रुपये लेकर मुंबई आए भूषण ठाकरे ने जीते 1 करोड़

श्रद्धा कपूर की 'ईथा' से 'मातृभूमि' के टकराव पर सलमान खान ने मांगी माफी, बोले- मुझे पता होता तो कभी एक साथ फिल्म न लाता

500 करोड़ की नेटवर्थ की खबरों पर भड़के अनुपम खेर, बोले- मेरे पास इसका 10 प्रतिशत भी नहीं

व्हाइट स्ट्रीटवियर और रिमलेस चश्मे में दिशा पाटनी ने बिखेरा जलवा, किलर पोज देख फैंस हुए दीवाने

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख