ramcharitmanas

mothers Day Joke : मां के किरदार का यह मस्त चुटकुला खूब हंसाएगा आपको

Written By WD Feature Desk
Updated: गुरुवार, 9 मई 2024 (15:11 IST)
मां का किरदार : यह चुटकुला लोटपोट कर देगा आपको
 
एक बार सुपर मार्केट में एक 20-25 साल का नौजवान दाखिल हुआ!
वह कुछ ख़रीदारी कर ही रहा था कि उसे महसूस हुआ कि,
कोई औरत उसका पीछा कर रही है!
मगर उसने अपना शक समझते हुए नज़रअंदाज़ किया,
और ख़रीदारी में मसरूफ हो गया!
लेकिन वह औरत लगातार उसका पीछा कर रही थी!
अबकी बार उस नौजवान से रहा न गया!
वह अचानक उस औरत की तरफ मुड़ा और पूछा!
मां जी खैरियत है?
 
औरत बोली- बेटा, आपकी शक्ल मेरे मरहूम बेटे से बहुत ज्यादा मिलती-जुलती है!
मैं ना चाहते हुए भी आपको अपना बेटा समझते हुए आपके पीछे चल पड़ी!
और आप ने मुझे मां जी कहा तो, 
मेरे दिल के जज़्बात और खुशी बयां करने लायक नहीं!
 
औरत ने यह कहा और... 
उसकी आंखों से आंसू बहने शुरू हो गये!
नौजवान बोला- कोई बात नहीं मां जी आप मुझे अपना बेटा ही समझें!
वह औरत बोली- बेटा, क्या आप मुझे एक बार फिर मां जी कहोगे?
नौजवान ने ऊंची आवाज़ से कहा!
जी मां जी....
 
पर उस औरत ने ऐसा बर्ताव किया,
जैसे उसने सुना ही ना हो!
नौजवान ने फिर ऊंची आवाज़ में कहा जी मां जी....
औरत ने सुना और नौजवान के दोनों हाथ पकड़ कर चूमे!
अपने आंखों से लगाए और रोते हुए वहां से रुखसत हो गई।
 
नौजवान उस मंज़र को देख कर, 
अपने आप पर काबू नहीं कर सका
...और उसकी आंखों से आंसू बहने लगे!
वह अपनी खरीदारी पूरी करे बगैर ही वापस चल दिया!
काउंटर पर पहुंचा तो कैशियर ने दस हज़ार का बिल थमा दिया....
नौजवान ने पूछा कि- ये दस हज़ार कैसे........?
 
कैशियर ने कहा आठ सौ रुपए का बिल आपका है और नौ हजार दो सौ आपकी मां का हैं!
जिन्हें आप अभी मां जी, मां जी...... कह रहे थे।
 
उस दिन का दिन और आज का दिन....
नौजवान अपनी असली मां को भी मौसी कहता है।
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

पलक तिवारी का बोल्ड ट्रेडिशनल लुक वायरल, सिजलिंग तस्वीरों से इंटरनेट पर मचा तहलका

बिना बॉलीवुड डेब्यू यश का बड़ा धमाका, 'टॉक्सिक' के हिंदी वर्जन ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

सनी देओल को मुस्लिम किरदार में दर्शकों ने नहीं किया स्वीकार? शबाना आजमी की थ्योरी पर राजकुमार संतोषी का जवाब

परिणीति चोपड़ा के बेटे नीर की पहली राखी हुई खास, अमेरिका से बहन मालती मैरी ने भेजी राखी

Bigg Boss 20: क्या सलमान खान के शो में दिखेगा पारिवारिक ड्रामा? आमिर खान के भाई फैसल खान की एंट्री की चर्चा तेज

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख