suvichar
✕

जोक पर नहीं हंसे तो जान चली जाएगी : खरगोश का Mast Joke

Updated: शनिवार, 11 मार्च 2023 (13:32 IST)
एक ज़माना था जब हम किसी को जोक सुनाते थे तो उम्मीद होती थी कि सुनने वाले खूब हंसे लेकिन जब कोई ना हंसने की गुस्ताखी करता था तो ये कहानी सुनाया करते थे।
 
एक बार जंगल के राजा शेर ने जंगल के सभी जानवरों की सभा बुलवाई और सभी को सूचना पहुंचाई कि सभी जानवरों को एक एक जोक सुनाना पड़ेगा और अगर उस जानवर के जोक पर वहां उपस्थित कोई भी जानवर नहीं हंसा तो जोक सुनाने वाले जानवर को मौत की सजा दी जाएगी।
 
सभी जानवर डरे और घबराए सभा में पहुंच तो गए लेकिन सबके मन में डर था कि अगर उसके जोक पर कोई दूसरा जानवर नहीं हंसा तो उसकी जान चली जाएगी।
 
 फिर भी राजा के आदेश और डर से सभी जानवर उस सभा में पहुंच गए।
 
 राजा ने सभा में पहुंचे सभी जानवरों की तरफ निगाह घुमाई और खरगोश से कहा सबसे पहले जोक तुम सुनाओ।
 
खरगोश बहुत होशियार था, वह पहले  तैयारी करके आया था और उसने ऐसा जोक सुनाया कि सभा में उपस्थित जंगल के सभी जानवर हंस हंस के लोट पोट हो गए।
 
 लेकिन कछुआ चुपचाप था उसे बिलकुल हंसी नहीं आई। और राजा की शर्त के अनुसार खरगोश को मौत की सजा मिल गई।
 
राजा ने इसके बाद एक हिरण को जोक सुनाने का आदेश दिया। हिरण ने जोक सुनाया तो जंगल के सभी जानवर न चाहते हुए भी हंस पड़े, लेकिन एक बार फिर कछुए पर कोई फर्क नहीं पड़ा, और हिरण को भी अपनी जान गंवानी पड़ी।
 
इसके बाद राजा ने हाथी से कहा की अगला जोक तुम सुनाओ, हाथी डरा सहमा जोक सुनाने के लिए तैयार ही हो रहा था कि कछुआ ज़ोर ज़ोर से हंसने लगा।
 
राजा समेत जंगल के सभी जानवर आश्चर्य में थे कि हाथी के जोक सुनाने से पहले ही कछुआ दहाड़े मारकर क्यों हंस रहा है।
 
तभी राजा ने दहाड़ते हुए कछुए को चुप कराया और पूछा अ भी तो जोक सुनाया भी नहीं फिर तुम्हें किस बात की हंसी आ रही है?
 
तब कछुए ने जवाब दिया कि महाराज मुझे खरगोश का जोक समझ में आ गया।

Show comments

नई नवेली मूवी प्रिव्यू: नई दुल्हन या खौफनाक डायन? यामी गौतम का डरावना रूप

Sunny Deol Suryaa: सनी देओल के नए अवतार ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, 'सूर्या' का खूंखार लुक देख झूम उठे फैंस

रजनीकांत की 'जेलर 2': 350 करोड़ का बजट, नेल्सन का निर्देशन और धांसू स्टारकास्ट; जानें फिल्म की पूरी इनसाइड स्टोरी

क्रिकेट के ऐतिहासिक पल से बदलेगी लड़की की जिंदगी, फिल्म 'दूसरा' का ट्रेलर रिलीज, अनिल कपूर और रोहित शर्मा ने की तारीफ

प्राइम वीडियो की नई सीरीज की शूटिंग शुरू, बिपाशा बसु, सनी कौशल और विशाल जेठवा आएंगे नजर

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख