sundarkand
✕

अटपटे-चटपटे स्लोगन : शर्तिया मजा आएगा पढ़कर

Updated: बुधवार, 1 फ़रवरी 2023 (16:18 IST)
कल सैलून वाले क़ी दुकान पर एक स्लोगन पढ़ा 
"हम दिल का बोझ तो नहीं पर सिर का बोझ जरूर हल्का कर सकते हैं"
 
लाइट क़ी दुकान वाले ने बोर्ड के नीचे लिखवाया ..
"आपके दिमाग की बत्ती भले ही जले या ना जले,परंतु हमारा बल्ब ज़रूर जलेगा "..
 
चाय के होटल वाले ने काउंटर पर लिखवाया ..
"मैं भले ही साधारण हूं, पर चाय स्पेशल बनाता हूं।"
 
एक रेस्टोरेंट ने सबसे अलग स्लोगन लिखवाया ..
"यहाँ घऱ जैसा खाना नहीं मिलता, आप निश्चिंत होकर अंदर पधारें।" 
 
इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर स्लोगन पढ़ा तो मैं भाव विभोर हो गया
"अगर आपका कोई फैन नहीं है तो यहां से ले जाइए"
 
गोलगप्पे के ठेले पर एक स्लोगन लिखा था 
"गोलगप्पे खाने के लिए दिल बड़ा हो ना हो, मुंह बड़ा रखें, पूरा खोलें" 
 
फल भंडार वाले ने तो स्लोगन लिखने की हद ही कर दी ..
"आप तो बस कर्म करिए, फल हम दे देंगे"
 
घड़ी वाले ने एक ग़ज़ब स्लोगन लिखा ..?
"भागते हुए समय को बस में रखें, चाहे दीवार पर टांगें, चाहे हाथ पर बांधें"
 
ज्योतिषी ने बोर्ड पर स्लोगन लिखवाया۔
"आइए .. मात्र 100 रुपए में अपनी ज़िंदगी के आने वाले एपिसोड देखिए"
 
बालों के तेल क़ी एक कंपनी ने हर प्रोडक्ट पर एक स्लोगन लिखा 
"भगवान ही नहीं, हम भी बाल बाल बचाते हैं।" 
 
आप जैसे अभी हल्का सा मुस्करा रहे हैं ऐसे ही खुश रहें।। 

Show comments

दिशा पटानी के नए पोस्ट ने मचाई हलचल, आखिर क्या है ‘DZ’? फैंस के बीच बढ़ी एक्साइटमेंट

भारतीय सिनेमा में 50 साल पूरे करने की ओर अग्रसर सुभाष घई ने अपनी अगली फिल्म ‘मान्या’ पूरी की

‘प्रताप’ का ट्रेलर रिलीज, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट से कैदी बने अमित साध, बदल गई पूरी दुनिया

रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा के रिश्ते पर उठे सवाल तो भड़कीं एक्ट्रेस, बोलीं- हमने एक दूसरे को चुना है

'दृश्यम: द कन्क्लूजन' की सफलता से गदगद अभिषेक पाठक, बोले- रीमेक नहीं अपनी कहानी बनाना चाहते थे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख