Daily Horoscope
✕

बहू का हिसाब, सास की उखड़ी सांस : फनी है ये चुटकुला

Updated: गुरुवार, 24 मार्च 2022 (15:40 IST)
बहू विवाह के दूसरे दिन सुबह 7 बजे ज्योँ ही सो कर अपने कमरे से बाहर निकली, 
त्यों ही ड्राइंगरूम में बैठी सास की कड़क आवाज सुनाई दी...
अब ये देर से सोकर उठने का तरीका यहां नहीं चलेगा
 
 बहू ये सुनते ही वापस अपने कमरे में गई और एक डायरी और एक छोटा सा चमड़े का बैग ले कर वापस आई और सास के बगल में बैठ कर डायरी का पन्ना खोल कर पढ़ना शुरू किया।
 
मारुति अर्टिगा - 16.40 लाख 
42 इंच स्मार्ट टीवी - 52 हजार
फ्रीज - 13 हजार
वॉशिंग मशीन - 10.50 हजार
सोफा+डाइनिंग टेबल+बेड - 1.10 लाख
मिक्सी+ओवन+अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण - 1.65 लाख
नगदी-15 लाख
 
डायरी में लिखा पढ़ कर बहू ने कहा...मम्मी ये वो लिस्ट है जो शादी से पहले इस घर से मेरे पिता के पास भिजवाई गई थी। लिस्ट में लिखी सारी चीजें मेरे पापा ने मेरे साथ भिजवाई है। सभी चीजों का आप मिलान कर के देख लीजिए और ये भी देख लीजिए की आपने मेरे बारे में इस लिस्ट में कोई ऐसी मांग नहीं की है कि....

बहू पढ़ी-लिखी, गुणकारी, संस्कारी और कामकाजी हो। आपने बस अपने बेटे की कीमत लगाई और मेरे पिता ने आपके बेटे को मेरे लिये खरीद लिया।
 
 और हां मम्मी बिदाई के वक्त मेरे पिता ने ये बैग मुझे देते हुए कहा था...
 
#बेटी तू जब तक मेरे आंगन में रही सुरक्षित रही मगर अब आज से तुझे अपनी हिफाजत खुद करनी है।
 
 सास ने उत्सुकतावश पूछा क्या है इस बैग में... तो बहू ने धीरे से उस छोटे से बैग का चैन खोला तो उसमें #32_बोर रिवाल्वर थी।
 
यह देख सास झट से अपनी उखड़ी सांस को नियंत्रित करते हुए उठी और कहा...
बेटी तू अभी सोकर उठी है रुक मैं तेरे लिए चाय बनाती हूं।

Show comments

नाना पाटेकर जिंदा हो सकते हैं, तनुश्री दत्ता का सनसनीखेज दावा, DNA टेस्ट की भी मांग

नई नवेली मूवी प्रिव्यू: नई दुल्हन या खौफनाक डायन? यामी गौतम का डरावना रूप

Sunny Deol Suryaa: सनी देओल के नए अवतार ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, 'सूर्या' का खूंखार लुक देख झूम उठे फैंस

रजनीकांत की 'जेलर 2': 350 करोड़ का बजट, नेल्सन का निर्देशन और धांसू स्टारकास्ट; जानें फिल्म की पूरी इनसाइड स्टोरी

क्रिकेट के ऐतिहासिक पल से बदलेगी लड़की की जिंदगी, फिल्म 'दूसरा' का ट्रेलर रिलीज, अनिल कपूर और रोहित शर्मा ने की तारीफ

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख