suvichar

लोग बीवियों से इतना डरते क्यों हैं? : हंसा हंसा कर लोटपोट कर देगा जोक

Updated: शुक्रवार, 18 मार्च 2022 (15:13 IST)
लोग पता नहीं अपनी बीवियों से इतना डरते क्यों हैं...???
 
अपन तो इस मामले में भैया...
 
 राजा हैं अपने घर के......
 
ठंडे पानी से बर्तन धोने का मूड हो, तो ठंडे से ही धोएंगे...
गरम का मूड हो, तो गरम से......
 
ज्यादा तो किसी की सुनी ही नहीं आजतक...
 
पोछा फिनायल का लगेगा या लाइजोल का ये भी अपन खु़द ही डिसाइड करते हैं......
 
बीवी की इतनी हिम्मत ही नहीं, कि चूं भी कर जाए.......
 
सुबह चाय बनाकर जब बीवी को जगाते हैं तो ये हम निर्णय लेते हैं कि वो चाय बेड में बैठे-बैठे पिएगी या ड्राइंग रूम में या फिर बालकनी में....
 
मजाल है जो अपने निर्णय की खिलाफत हो....
 
कपडे सर्फ़ एक्सेल से धुले जाने हैं या टाइड से...?
 
वहां भी अपनी ही सल्तनत चलती है......
 
उस बारे में बीवी को इतना पिछड़ा बना रखा है कि उसे वाशिंग मशीन तक चलानी नहीं आती....
 
झाडू तीलियों वाले झाडू से मारना है या फूल वाले से....ये फर्श का मुआयना करने के बाद बादशाह हज़रत खुद डिसाइड करते हैं...
 
खाने में हमें कब क्या बनाना है इस बारे में बीवी कौन होती है कुछ कहने वाली... 
 
हमारी जो मर्जी होगी उससे पूछकर हम ही बनाएंगे....
 
कांच पानी के गीले कपडे से साफ़ होने हैं या कोलीन से इस बारे में बहस की तो कोई गुंजाइश ही नहीं है अपने घर में....
 
सन्डे को टॉयलेट सुबह साफ़ होगा या शाम को ये भी हम ही फिक्स करते हैं... जाले और पंखे कब-कैसे साफ करने हैं लंबी झाड़ू या वैक्यूम क्लीनर से, इस पर भी समय और अपनी उपलब्धता को देखते हुए पूर्ण एकाधिकार है अपना ...
 
भई घर के सभी अहम् और बड़े फैसले लेना ही तो पतियों की शान है....
 
अब जलने वालों का क्या है जी...
 
 उनका तो काम ही है जलना...
 
लेकिन भाई अपनी जैसी किस्मत और हौसला इंसान लेकर पैदा होता है ...
 
अब आप लोग निराश मत होना क्योंकि मेरा मकसद ना तो आपको जलाना है और ना ही आपका मनोबल तोड़ने का है... 
 
एक सफल पति 

Show comments

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे अबीर सिंह 'टार्जन' से करेंगे बॉलीवुड डेब्यू, सूरज पंचोली भी आएंगे नजर!

दिशा सालियान केस में बड़ा मोड़, CBI ने दर्ज की FIR, आदित्य ठाकरे, रिया चक्रवर्ती समेत कई बड़े नाम जांच के घेरे में

गणेश आचार्य ने किया नई फिल्म 'गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट' का ऐलान, फर्स्ट लुक आउट

पलक तिवारी के रॉयल एथनिक लुक ने मचाई सनसनी, ऑलिव ग्रीन आउटफिट में ढाया कहर

करीना कपूर-सैफ अली खान के घर बप्पा का अनोखा स्वागत, नन्हे जेह ने हाथों से बनाई इको-फ्रेंडली गणपति की मूर्ति

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख