dipawali
✕

मालवा के कोरोना की फनी चिट्ठी : आपका अपना हत्यारा कोरोना

Updated: मंगलवार, 31 अगस्त 2021 (10:57 IST)
भिया राम 
 
जब मै चायना में पैदा हुआ तो अंदाजा नी था के इत्ता फेमस होऊंगा..फिर मै भारत आया..खूब पला -बढ़ा..मजे आ गये..आपकी सरकार ने खूब रोका..पर आपके प्यार और सहयोग से आज मैं इस मुकाम पे हूं के मेरे नए नए मॉडल लॉन्च हो रिये हैँ..मै कहीं नी जा रिया..इत्ता प्यार तो पैदा करने वाले ने नी दिया..भले सारी दुनिया चिल्लाती फिरे "मास्क लगाओ,दूरी रखो, सेनेटाइज करो"
 
पर आप महान भारत के महान लोग..और उससे बी महान मालवा के लोग होन.. परनाम करता हूं आपको .... 
न मास्क लगाया..न दूरी रखी..ने ऐसे घुस घुसके पानी पूरी चाटी.. घूमने बी गये..डंडे खा लिए पर घर से निकले जरूर..WHO एक तरफ..मालवा के लोग एक तरफ
 
कोई कोरोना-वोरोना नी है रे  जब लिखी होएगी चले जाएंगे  सब सरकार का झूठ है ये पैसे खाने का खेल है
 भले ई तुमने लोग ने ऑक्सीजन और इंजेक्शन की कमी से परिवार वाले खो दिये..पर लॉक डाउन मे बी सकने नी बैठे..सब्जी बी जुगाड़ी..केक बी ढूंढे..विमल ने सिगरेट तो खैर जरूरी थी तो रिस्क बी लाजमी थी.
नेता होन ने चुनाव बी करे..तुमने गुपचुप मे ब्याव बी करे.. 
 
1 लॉक डाउन खुला ने मुझे लगा मेरे तो पटिये उठ गये..पर तुम ऐसे उमड़े..ऐसे उमड़े..के मै निश्चिन्त..ने फिर आपकी कृपा से दूसरा लॉक डाउन हो गिया.. पर कब तक बंद रेता..इधर खुला..उधर मास्क या तो अलमारी में..या तुम्हारी नाक के नीचे..
 
एक बार मैं राजबाड़ा गया तो मेरे को लगा के मैं  कोरोना हूं पर मुझे ही कोरोना नी हो जाये..जीजी होन ऐसी चिपक-चिपकके निकल री थी..खैर ऊपर से आदेश आ जाए..खोलो..तो मेरे आंकड़े धड़धड नीचे..अरे भिया मैं खुद तिरिभिन्नाट के बुलेटिन में 000
 
 देख के हैरान..जबकि मै यहीं हूं..ने घूमते-फिरते बिना मास्क के ऊंगली भर भरके पतासी चाटती परियां बी दिख री..मास्क नीचे करके गुटका चबाते भिया होन बी दिख रिये..बिना मास्क के ठेले वाले से बिना मास्क लगाए धनिये की भचभच करती भाभी होन बी दिख री..फिर बी 00.... 
 
अभी 2 दिन से 3 जने आये पॉजिटिव..तब लगा के चलो आपका प्रेम अभी भी है मेरे पे..
ने भिया शपथ ले लो मेरे बड़े पापा जिन पिंग की..कई नी जा रिया मैं..आपका आशीर्वाद है..नए-नए मॉडल लाता रूंगा..आप बस ऐसे ही मुंहजोरी करते घूमते रो..लापरवाही करो..केस बढ़वाओ..लॉक डाउन करवाओ..बाजार बंद करवाओ..गरीब भूखे मरेगा..फिर सरकार को दोष देना..लॉक डाउन खोलने की मांग करना..fb पे ज्ञान पेलना..

लेकिन कसम है आपको अपने प्यारे कोरोना की..मास्क नाक के नीचे और डिस्टेंसिंग तो बस अभी रख रिये वो ही रखना (चिपके-चिपके वाली)..मैं  यकीन दिलाता हूं.कहीं नी जाऊंगा आपको छोड़ के...1,2,3,4,5 लॉक डाउन ने तरे-तरे के इंजेक्सन घुसवाते रो- आपका अपना हजारों प्यारों का हत्यारा कोरोना 

Show comments

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर आयुष्मान खुराना-तुषार कपूर से मांगी रंगदारी, पुलिस ने बेंगलुरु से किया आरोपी को गिरफ्तार

तब्बू के 55वें जन्मदिन पर फैंस को गिफ्ट, नागार्जुन की फिल्म 'किंग 100' से सामने आया दमदार लुक, निभाएंगी 'महंती झांसी रानी' का रोल

सनी देओल की फिल्म 'सूर्या' को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली राहत, रिलीज रोकने वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार

सूरज बड़जात्या की हीरोइनें क्यों पहनती हैं पीले रंग के कपड़े? पत्नी से जुड़ा है दिलचस्प राज

मामा से शादी करने वाले किरदार को निभाकर परेशान हो गई थीं राधिका आप्टे, बताया तेलुगु फिल्म का कड़वा अनुभव

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख