Daily Horoscope
✕

सुखी जीवन का राज : यह चुटकुला शर्तिया लोटपोट कर देगा आज

Updated: बुधवार, 4 जनवरी 2023 (09:20 IST)
वर्मा जी ने शादी की 25 वीं वर्षगांठ मनाई तो रिपोर्टर साक्षात्कार लेने जा पहुंचा। 
 
वर्मा जी शांतिपूर्ण और सुखमय विवाहित जीवन के लिये पूरे कस्बे में प्रसिद्ध थे। वर्मा जी और वर्माइन के बीच कभी कोई तकरार नहीं हुई थी।
 
रिपोर्टर सुखी जीवन का राज जानने के लिये उत्सुक था।
 
वर्मा जी ने बताया :  हमारी शादी के फौरन बाद हम लोग हनीमून मनाने के लिए शिमला गये हुये थे। वहां हम लोगों ने घुड़सवारी की। मेरा घोड़ा तो ठीक था पर 
 
जिस घोड़े पर पत्नी सवार थी वह जरा सा नखरे बाज़ था। उसने दौड़ते दौड़ते अचानक पत्नी को नीचे गिरा दिया। पत्नी उठी उसने घोड़े की पीठ पर हाथ फेरते हुये कहा, 'यह पहली बार है और फिर उसी घोड़े पर सवार हो गई'। 
 
थोड़ी दूर चलने के बाद घोड़े ने फिर उसे नीचे गिरा दिया। पत्नी ने अबकी बार कहा, 'यह दूसरी बार है' और फिर उसी घोड़े पर सवार हो गई। 
 
तीसरी बार जब घोड़े ने उसे नीचे गिराया तो मेरी पत्नी ने घोड़े से कुछ नहीं कहा, बस अपने पर्स से पिस्तौल निकाली और घोड़े को गोली मार दी।
 
मैं अपनी पत्नी पर चिल्लाया, "ये तुमने क्या किया? तुमने एक बेजुबान जानवर को मार दिया, क्या तुम पागल हो गई हो?"
 
पत्नी ने मेरी तरफ देखा और कहा, "ये पहली बार है।"
 
और बस, तभी से हमारी जिंदगी सुख और शान्ति से चल रही है।

Show comments

दलेर मेहंदी से विवाद पर सुबोध उनियाल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था

Bigg Boss 20 में छलका माही विज का दर्द, 'सिंगल मदर' के संघर्ष और पूर्व पति जय भानुशाली से एलिमनी न लेने के फैसले पर खोले राज

दिलजीत दोसांझ के फैंस को लगा झटका, दिल्ली में होने वाले कॉन्सर्ट को नहीं मिली पुलिस से अनुमति

12 साल पहले एआर रहमान को आया था फैन का ईमेल, 'रामायण' को लेकर की थी ऐसी भविष्यवाणी कि आज हो गई सच!

रणबीर-यश की 'रामायण' की एडवांस बुकिंग में मची होड़: बॉक्स ऑफिस पर गूंजा 'जय सियाराम', क्या 100 करोड़ की होगी ओपनिंग?

सभी देखें

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

विनोद खन्ना: खलनायक से सुपरस्टार तक का सफर, अमिताभ बच्चन के सामने भी नहीं पड़े फीके

अगला लेख